कारगिल विजय दिवस आज, 27वीं वर्षगांठ पर शहीदों को देश का सलाम, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व
कारगिल विजय दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। आज 26 जुलाई 2026 को देश इस ऐतिहासिक जीत की 27वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह वही दिन है, जब भारतीय सेना ने कठिन हालात में दुश्मन के कब्जे वाली चोटियों को वापस लेकर दुनिया को अपनी ताकत और रणनीति का परिचय दिया था। इस दिन देश उन सभी शहीदों को याद करता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
दरअसल साल 1999 में कारगिल क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ चलाया और करीब दो महीने तक चले संघर्ष में एक-एक चोटी पर फिर से तिरंगा फहराया। बेहद कम तापमान, ऊंचाई और दुश्मन की मजबूत स्थिति के बावजूद भारतीय जवान पीछे नहीं हटे। 26 जुलाई को भारत ने आधिकारिक तौर पर विजय की घोषणा की और तभी से हर साल यह दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कारगिल विजय दिवस का महत्व और क्यों खास है 26 जुलाई
कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत का उत्सव नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक को यह याद दिलाता है कि आजादी और सुरक्षा की कीमत क्या होती है। भारतीय सेना के सैकड़ों जवानों ने इस युद्ध में अपने प्राण न्योछावर किए, जबकि कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए। उनके साहस ने यह साबित किया कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भारतीय सैनिक किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।
इस मौके पर देशभर के युद्ध स्मारकों, सैन्य ठिकानों और शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थानों में भी विशेष आयोजन होते हैं, जहां नई पीढ़ी को कारगिल युद्ध के इतिहास और शहीदों के बलिदान के बारे में बताया जाता है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि कारगिल युद्ध ने भारतीय सेना की रणनीति, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलावों की नींव रखी। यही कारण है कि यह दिन सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी प्रेरणा का स्रोत माना जाता है।
कारगिल विजय दिवस 2026: देशभक्ति का संदेश
27वीं वर्षगांठ पर देशभर में लोग अपने-अपने तरीके से शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। सोशल मीडिया पर देशभक्ति संदेश साझा किए जाएंगे, जबकि कई स्थानों पर कैंडल मार्च, रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह भी आयोजित होंगे। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सीमाओं पर तैनात सैनिकों की बदौलत ही देश सुरक्षित है और आम नागरिक अपने जीवन को सामान्य रूप से जी पाते हैं।
कारगिल के वीर जवानों की कहानियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनका साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर भारतीय को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। 26 जुलाई का दिन हमें केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं देता, बल्कि यह भी सिखाता है कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कारगिल विजय दिवस 2026 पर पूरा देश उन अमर वीरों को नमन करता है, जिनकी बदौलत तिरंगा आज भी गर्व से लहराता है। जय हिंद।
August Bank Holiday: अगस्त में कब-कब बंद रहने वाले हैं बैंक, यहां देख लें पूरी लिस्ट
अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो फटाफट पूरा कर लीजिए। जुलाई की तरह अगस्त महीने में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, साप्ताहिक अवकाशों और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें 5 रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल हैं। हालांकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी निर्बाध रूप से चालू रहेंगी।
अगस्त में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, ये है पूरी लिस्ट
साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में लागू)
- 2 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 8 अगस्त (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार
- 9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश ( पारसी नववर्ष / नवरोज)
- 22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार
- 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां
- 4 अगस्त (मंगलवार) केर पूजा, त्रिपुरा (अगरतला)
- 8 अगस्त (शनिवार) : तेंदोंग लो रूम फाट), सिक्किम (गंगटोक)।
- 13 अगस्त (गुरुवार): देशभक्त दिवस मणिपुर (इम्फाल) ।
- 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय अवकाश (
- 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती, त्रिपुरा
- 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी / प्रथम ओणम): केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम) ,आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा।
- 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना आदि अधिकांश राज्यों/राजधानियों में बैंक बंद रहेंगे।)
- 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल (राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।)
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं, क्योंकि डिजिटल सेवाओं पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है। ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Mp Breaking News