9 गेंदों पर 20 रन... 222.22 का स्ट्राइक रेट, तूफानी बल्लेबाजी के बीच उजागर हुई वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी
Vaibhav Sooryavanshi weakness short ball: वैभव सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ अंदाज और तूफानी स्ट्राइक रेट से सभी को प्रभावित किया है. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में रिचर्ड नगारवा की तीखी शॉर्ट बॉल पर आक्रामक पुल शॉट खेलते हुए उनका आउट होना एक बड़ी कमजोरी की तरफ इशारा करता है. विरोधी टीमें अब बॉडी-लाइन बाउंसर से उन्हें घेरने की कोशिश करेंगी. अपनी अपार प्रतिभा के साथ वैभव को शॉट सिलेक्शन और बाउंसर नियंत्रित करने पर काम करना होगा.
ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतक ठोक मचाई तबाही, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए दिया 220 का लक्ष्य
IND vs ZIM 2nd T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने तूफानी अर्धशतक ठोका और जिम्ब्बावे को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को पहले बैटिंग करने का मौका दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. अब जिम्बाब्वे को इस मुकाबले को जीतने के लिए 220 रन बनाने होंगे.
वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई भारत को अच्छी शुरुआत
टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा आए. टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है. उन्हें ब्लेसिंग मुजारबानी ने बर्ल के हाथों कैच आउट कराया. अभिषेक शर्मा ने 8 बॉल में 2 चौकों के साथ 8 रन बनाए. भारत को दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. वो 9 बॉल में 3 चौके और 1 छ्क्के के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रिचर्ड न्गारावा ने आउट किया.
Powerplay done ✅
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 25, 2026
India are 53/2#ZIMvIND #ExperienceZimbabwe ???? https://t.co/f7RLhBxq1G pic.twitter.com/gCCen2PVX8
ईशान और अय्यर ने संभाली टीम इंडिया की पारी
टीम इंडिया एक समय तक 3 ओवर में 29/2 विकटे गंवा दिए हैं. इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली. टीम इंडिया ने तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है. उन्होंने बेनेट ने इवांस के हाथों प्वाइंट पर आउट कराया. अय्यर 20 बॉल में 4 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन वो टीम का स्कोर 95 रनों तक पहुंचा गए थे.
ईशान किशन ने लगाया हाई सेंचुरी
ईशान किशन ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 31 बॉल में 6 चौकों के साथ 50 रन पूरे किए हैं. इस मैच में ईशान किशन ईशान 44 बॉल में 9 चौके और 2 छक्कों के साथ 81 रनों की पारी खेली. उनके रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा. ये ईशान किशन का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12वीं हाई सेंचुरी है.
The No.1 T20I batter stepping up ????
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
1⃣2⃣th T20I FIFTY for Ishan Kishan ????????
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#TeamIndia | #ZIMvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/Imf0C91Vcx
तिलक वर्मा के बल्ले से भी निकला अर्धशतक
इस मैच में टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा ने भी हाफ सेंचुरी लगाई. तिलक ने 23 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. ये तिलक के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का 9वां अर्धशतक था. इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 29 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 60 रनों की नाबाद पारी खेली.
FIFTY in just 2⃣3⃣ deliveries ????
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
A knock full of intent from vice-captain Tilak Varma ????
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#TeamIndia | #ZIMvIND | @TilakV9 pic.twitter.com/FqNKtur3vM
इस मुकाबले में अंत में टीम इंडिया के लिए रिंकू सिंह ने 8 बॉल में 6 छक्के के 12 रनों की पारी खेली. वहीं शिवम दुबे ने 3 बॉल में 1 चौके के साथ 6 रनों की पारी खेली. जिम्बाब्वे के लिए इस मुकाबले में ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड न्गारावा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और ब्रायन बेनेट ने 5-5 विकेट हासिल किया. अब इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उनके कप्तान सिकंदर रजा पर रहने वाली है.
ये भी पढ़ें : IND vs ZIM: ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, जिम्ब्बावे के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाते ही रचा इतिहास

News18
News Nation