Responsive Scrollable Menu

27 का पेसर, बुमराह का फैन और डेथ ओवरों का किंग... कौन हैं यश ठाकुर? जिन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका

Yash Thakur India debut: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में विदर्भ के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अशोक शर्मा की जगह भारतीय प्लेइंग XI में मौका मिला. घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और 'इंडिया ए' के श्रीलंका दौरे पर अपनी शानदार गेंदबाजी से छाप छोड़ने वाले यश जसप्रीत बुमराह को अपना आदर्श मानते हैं. करियर की शुरुआत से ही डेथ ओवरों के विशेषज्ञ बनने का सपना देखने वाले यश को घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.

Continue reading on the app

IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, इन 16 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer 2026) देखने को मिला है। उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह की सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। राज पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, आबकारी विभाग समेत कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश में पांच आईएएस और 14 APCS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कई जिलों के डीसी बदले गए हैं।

शुक्रवार को जारी आदेश के तहत उत्तराखंड सरकार ने लालरिन लियना फैनई को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग के पद से हटा दिया है। नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे। रविनाथ रमन को परिवहन विभाग का नया सचिव और आयुक्त बनाया गया है। उन्हें विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा )सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है।

उत्तराखंड में इन आईएएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी मिली

डॉ पंकज कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का नया सचिव बनाया गया है। वहीं बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें परिवहन विभाग के सचिव और आयुक्त पद से मुक्त कर दिया गया है। डॉक्टर सुरेंद्र नारायण पांडे को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का नया सचिव बनाया गया है।

ज्योति यादव को विद्यालय शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग सचिव पद पर भेजा गया है। डॉ पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज विभाग के पद से विशेष सचिव मुक्त कर दिया गया है। अभिषेक रुहेला को अपर सचिव राज्य संपति विभाग, राज्य संपत्ति अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।

यहाँ देखें उत्तराखंड आईएएस तबादला आदेश की कॉपी

अरुणाचल प्रदेश आईएएस तबादला 

बैच 2024 की आईएएस अधिकारी कांटो डांगगेन जो वर्तमान में सचिव (एफ एंड सीएस) और श्रम रोजगार पद पर कार्यरत हैं, उन्हें प्रशासक एपेक्स बैंक पद पर नियुक्त किया गया है। स्मति मामू हागे को पापुम पारे का नया डीसी बनाया गया है। स्मति अंकिता मिश्रा, सीईओ, HAPDA, रजिस्ट्रार रेरा और  विशेष सचिव उद्योग पद पर नियुक्त किया गया है। यशवंत मीणा, एडीसी कुनबारी को डीसी दिबांग घाटी पद की जिम्मेदारी दी गई है।

अरुणाचल प्रदेश आईएएस तबादला सूची देखें

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी, भारत आएगी 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की टीम! ये है पूरा प्लान

Brazil planning football match in India: ब्राजील फुटबॉल एसोसिएशन अक्टूबर की शुरुआत में भारत में एक फ्रेंडली मुकाबला खेलने के लिए प्लान बना रहा है. कोलकाता को इस मैच की मेजबानी मिल सकती है. Sat, 25 Jul 2026 14:33:33 +0530

  Videos
See all

CJP Meeting with JP Nadda : Cockroach Janta Party ने वापस लिया अपना आंदोलन #jpnadda #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T12:15:33+00:00

CJP Withdraws Agitation: छात्रों का प्रदर्शन खत्म, सरकार-CJP की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फेंस में बड़ा ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T12:15:47+00:00

UP: शौहर के अवैध संबंध पर बेगम से भिड़ंत, वीडियो वायरल | #agra #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T12:12:53+00:00

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: बड़ी खबर, CJP आंदोलन वापस लिया | Big Breaking | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T12:13:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers