दुनिया को वो गांव, जो बसा है सूरज के सबसे करीब, फिर भी यहां ठंड से ठिठुर जाते हैं लोग!
दुनिया का एक ऐसा गांव, जो सूरज और अंतरिक्ष के सबसे करीब माना जाता है, लेकिन यहां सालभर कड़ाके की ठंड पड़ती है. जानिए इस गांव के लोगों कीअनोखी जिंदगी, उनकी परंपराएं और इस जगह से जुड़ी हैरान कर देने वाली सच्चाई.
Dharmendra Pradhan: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूम उठीं Sonakshi Sinha; 'धुरंधर' के गाने संग यूं मनाया जश्न
Sonakshi Sinha On Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में है। छात्र आंदोलन का लगातार समर्थन कर रही सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और आंदोलन कर रहे छात्रों की हौसला अफजाई की।
इंस्टाग्राम स्टोरी से जताई खुशी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट उन्होंने स्टोरी में शेयर की, जिसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जानकारी दी गई थी।
इसके अलावा उन्होंने छात्रों की तस्वीर भी शेयर की और तालियां बजाने वाले इमोजी पोस्ट किए। सोनाक्षी ने कोई लंबा संदेश नहीं लिखा, लेकिन उनके पोस्ट से साफ था कि वह छात्रों की इस उपलब्धि पर खुश हैं।
'धुरंधर' के गाने के साथ किया सेलिब्रेट
सोनाक्षी ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तस्वीर शेयर की। इस स्टोरी के बैकग्राउंड में फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'आरी आरी' बज रहा था। इस अंदाज में उन्होंने छात्रों के आंदोलन को मिली इस बड़ी सफलता का जश्न मनाया।
अभिजीत दिपके का वीडियो भी किया शेयर
सोनाक्षी ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में अभिजीत फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाई, क्या कह दिया?" उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से उन्हें दुख हुआ है और वह नहीं चाहते कि इस विवाद का असर देश के युवाओं पर पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है और परीक्षा विवाद को लेकर सरकार जरूरी कदम उठाएगी।
यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड में खुशी की लहर, आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi