अपरा मेहता संग भीड़ ने की धक्का-मुक्की, किसी ने लगाई जलती हुई सिगरेट तो किसी ने इधर-उधर छुआ, एक्ट्रेस ने सुनाया पुराना किस्सा
Apara Mehta Recalss Kokata Event: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अपरा मेहता (Apara Mehta) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और जमाई राजा जैसे शानदार सीरियल के जरिए घर-घर में पहचान बनाई थी. उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल में अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता था. इस समय वह दो दुनिया एक दिल सीरियल में नजर आ रही हैं. हालांकि, वह इन दिनों अपने सीरियल से ज्यादा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया जब वह कोलकाता के एक इवेंट में पहुंची थी और उन्हें यहां पर धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी थी. यहां तक किसी ने उनको जलती हुई सिगरेट लगा थी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
अपरा मेहता संग भीड़ ने की धक्का-मुक्की
एक्ट्रेस अपरा मेहता ने एक इंटरव्यू में कोलकाता का एक पुराना किस्सा शेयर किया. जब उनके साथ भीड़ ने धक्का मुक्की ही नहीं बल्कि उन्हें हर कोई इधर-उधर टच कर रहा था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनका सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू था पीक पर था. उस दौरान उनका गुजराती ड्रामा कोलकाता में होता था. यहां पर उनके पांच शो कला मंदिर में आयोजित किए जाते थे. उनके मुताबिक, यह इवेंट भीड़ से बिल्कुल खचाखच भरा होता था. इस इवेंट में जब वह पहुंची तो उन्हें देखकर लोगों ने 8,000 डांडिया उछाल दी थी और भीड़ एकदम बेकाबू हो गई थी.
किसी लगाई जलती हुई सिगरेट
अपरा मेहता ने बताया कि वहां पर भीड़ बहुत ज्यादा थी, ऐसे में कुछ लोग उन्हें खींचकर म्यूजिशियन के पोडियम पर ले गए. यहां पर लोग उनके साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे. उन्होंने बताया कि वह लोगों से अच्छे से मिल रही थी. इसके बावजूद उन्हें लोग खींच रहे थे. इस दौरान जब वह लोगों से हाथ मिला थी तब कोई उनकी हीरे की अंगूठी को खींचने लगा था और किसी ने उन पर जलती हुई सिगरेट भी लगा दी थी. भीड़ की धक्का मुक्की की वजह से पोडियम भी हिलने लगा था. उनका कहना था कि भीड़ की वजह से मौहाल खतरनाक हो गया था. इस दौरान कुछ लोग उनसे कहने लगे उतरो-उतरो, जब वह उतर रही थीं तब हर कोई उन्हें इधर-ऊधर टच कर रहा था.
अपरा ने अपनी बिखरी हुई शादी को लेकर भी की बात
अपरा मेहता ने साल 1980 में एक्टर दर्शन जरीवाला से शादी की थी. उनकी शादी करीब 23 साल तक चली थी, इसके बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और वह अलग हो गए थे. अपरा ने अपनी शादी को लेकर बताया कि वह काम के सिलसिले में अमेरिका गई हुई थीं. उसी दौरान उन्हें दर्शन जरीवाला ने फोन किया था और उनसे जरूरी बात करने के लिए बोला. हालांकि, उन्हें सब कुछ नॉर्मल लग रहा था लेकिन जब वह वापस भारत लौंटी तो उनकी पूरी लाइफ बदल गई.
पति के लिए आज भी खुले हैं घर के दरवाजे
दर्शन ने उनसे भारत पहुंचने के बाद कहा कि अब मुझे तुमसे प्यार नहीं रहा. तुम अब मुझे पसंद नहीं हो और तुम मेरी जिंदगी में मिली सबसे बदसूरत औरत हो. इसके बाद उनके रिश्ते बेकार होते चले गए और दर्शन घर छोड़कर अलग रहने लगे. आपको बता दें कि अपरा और दर्शन एक दूसरे से अलग-अलग जरूर रहे हैं लेकिन उनका अभी कानूनी तौर तलाक नहीं हुआ है. वहीं, अलग होने के 23 बाद अपरा का कहना है कि उनके पति चले गए हैं, लेकिन घर के दरवाजे आज भी उनके लिए खुले हैं. अगर वो वापस आना चाहें तो आ सकते हैं. हालांकि अपरा ने ये भी माना कि शायद वो कभी वापस नहीं आएंगे.
ये भी पढ़ें:Explainer: ओटीटी पर क्यों छाई 'Musafir Cafe'? किस नॉवेल पर बेस्ड है सीरीज, जानें कहानी और ट्रेंड की वजह
राजीव शुक्ला का ऐलान! रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर तस्वीर कर दी साफ, बता दिया BCCI का पूरा प्लान
Rajeev Shukla on Rohit Sharma Retirement : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट पर लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं. रोहित शर्मा के इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मैच को आखिरी मैच बताया गया था, सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसके बाद भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले रोहित के टीम इंडिया से बाहर होने की खबरें लगातार आ रही थी. अब इन खबरों पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है.
राजीव शुक्ला ने स्पोर्ट्स तक के साथ बात करते हुए रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. उन्होंने बता दिया है कि, रोहित शर्मा संन्यास लेंगे या नहीं और रोहित आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं का हिस्सा हैं या नहीं हैं. शुक्ला के बयान से अब सब साफ हो गया है. उन्होंने हिटमैन को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
राजीव शुक्ला ने दिया रोहित शर्मा पर बड़ा बयान
राजीव शुक्ला ने कहा कि, 'रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेल रहे हैं. मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है. अभी उनके रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है. हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन टीम में कौन रहेगा और कौन नहीं, यह फैसला सिलेक्टर्स का है. इंडियन टीम अच्छा परफॉर्म कर रही है और मैच जीत रही है, इसलिए अभी किसी बदलाव की ज़रूरत नहीं है'.
BCCI VICE PRESIDENT RAJEEV SHUKLA ON ROHIT SHARMA:
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 25, 2026
- "Rohit Sharma is a part of our team & is continuing to play. The things being circulated in the media and on social media have no meaning. As of now, there is no question of his retirement". (Sports Today). pic.twitter.com/ACqmlTv2LR
राजवी शुक्ला के इस बयान से पूरी तरह से साफ हो गया है कि, रोहित शर्मा भारत के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं. वो टीम इंडिया से बाहर नहीं हो रहे हैं और ना ही वो रिटायरमेंट ले रहे हैं. इसके साथ ही रोहित शर्मा के फैंस भी काफी खुश हो गए हैं. वो अब हिटमैन को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलते हुए देख सकते हैं.
रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
रोहित शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के साल 2007 से बड़े स्तंभ रहे हैं. उन्होंने 2007 में टीम इंडिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे डेब्यू किया था. वो अब तक भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बना चुके हैं. उनके नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक हैं. वहीं उन्होंने वनडे में 288 मैचों में 11,895 रन बनाए हैं. उनके नाम 34 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज हैं.
BCCI VICE PRESIDENT RAJEEV SHUKLA ON ROHIT SHARMA:
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 25, 2026
- "Rohit Sharma is a part of our team & is continuing to play. The things being circulated in the media and on social media have no meaning. As of now, there is no question of his retirement". (Sports Today). pic.twitter.com/ACqmlTv2LR
रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 159 मैचों में 4,231 रन बनाए हैं. उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 और 32 अर्धशतक दर्ज हैं. रोहित शर्मा टेस्ट से साल 2025 में और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2024 में संन्यास ले चुके हैं. वो अब सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हैं.
ये भी पढ़ें : 'उसे इतना हाइप मत करो...' वैभव सूर्यवंशी पर दिनेश कार्तिक का बयान हुआ वायरल, गुस्से में लगाई एक्स क्रिकेटर्स की क्लास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation