दिल्ली में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 ऑपरेशन में करोड़ों की हाइड्रोपोनिक वीड समेत ड्रग्स बरामद
Delhi Police Action: दिल्ली में नशे के कारोबार के खिलाफ नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग NDPS ऑपरेशन को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक, इन कार्रवाइयों में कुल पांच ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाइजीरियन महिला सप्लायर भी शामिल है. इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.180 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (OG) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.1 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा 10.530 किलोग्राम गांजा, 396.33 ग्राम हेरोइन (कमर्शियल क्वांटिटी) और 9.76 ग्राम MDMA भी बरामद किया गया है.
चार अलग-अलग ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी
नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस के मुताबिक, एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड, थाना आदर्श नगर और थाना जहांगीर पुरी की टीमों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चार अलग-अलग ऑपरेशन किए. इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने 28,800 रुपये की संदिग्ध ड्रग बिक्री की रकम, 13 मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और ड्रग पैकिंग सामग्री भी बरामद की है.
पुलिस का दावा है कि इन ऑपरेशनों के जरिए दिल्ली में हाइड्रोपोनिक वीड, गांजा, हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े कई नेटवर्क का खुलासा हुआ है.
मेट्रो स्टेशन के पास से हाइड्रोपोनिक वीड के साथ आरोपी गिरफ्तार
पहले ऑपरेशन में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने 24 जुलाई को माधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास से 29 वर्षीय संदीप सिंह को गिरफ्तार किया. उसके कंधे पर लटके बैग की तलाशी लेने पर दो पैकेट में कुल 1.180 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई.
पुलिस के मुताबिक, बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.1 करोड़ रुपये है. इस मामले में थाना मौर्या एन्क्लेव में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. पूछताछ में आरोपी के कॉलेज ड्रॉपआउट होने और वर्ष 2025 में कोलकाता में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करने की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब ड्रग्स के सप्लायर और पूरे नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है.
आदर्श नगर में 10.530 किलो गांजा बरामद
दूसरे ऑपरेशन में पुलिस ने 20 और 21 जुलाई की दरम्यानी रात आदर्श नगर के राणा प्रताप रोड पर छापेमारी कर 34 वर्षीय जोइनल को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 10.530 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिसमें एक मामला NDPS एक्ट से जुड़ा है. इस मामले में थाना आदर्श नगर में FIR दर्ज की गई है.
हेरोइन और MDMA सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
तीसरे ऑपरेशन में 19 जुलाई को लाल बाग, आजादपुर में कार्रवाई के दौरान नहीम और एक CCL को पकड़ा गया. उनके पास से 100.16 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, पैकिंग सामग्री और मोबाइल फोन बरामद हुआ.
पूछताछ के दौरान पुलिस को कथित तौर पर जानकारी मिली कि आरोपी एक नाइजीरियन महिला से MDMA खरीदता था. इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तम नगर के ओम विहार इलाके में कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार किया. उसके पास से 9.76 ग्राम MDMA बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक, महिला का स्थायी पता अबिदजान, कोट डी आइवर (पश्चिम अफ्रीका) का है.
जहांगीर पुरी में 296.17 ग्राम हेरोइन बरामद
चौथे ऑपरेशन में 24 जुलाई को जहांगीर पुरी इलाके में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 296.17 ग्राम हेरोइन (कमर्शियल क्वांटिटी), 28,800 रुपये की संदिग्ध ड्रग बिक्री की रकम, 12 मोबाइल फोन और स्मैक पैकिंग सामग्री बरामद की गई.
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को पहले भी NDPS एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में थाना जहांगीर पुरी में FIR दर्ज की गई है.
पुलिस ने क्या कहा?
नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस के डीसीपी आकांक्षा यादव, IPS के मुताबिक, जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने और संगठित ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार खुफिया जानकारी जुटाकर अभियान चला रही है. इन चार ऑपरेशनों के दौरान कई ड्रग सप्लाई चेन का पता चला है.
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स के पूरे फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें दिल्ली में किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. मामले में आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स के इंटरस्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़; 19.70 लाख से ज्यादा टैबलेट-कैप्सूल बरामद
IND vs ZIM 2nd T20 Live Score : आज जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे होगा मैच का टॉस
IND vs ZIM 2nd T20 Live Score : भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी मुकाबला, अब से कुछ देर में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होने वाला है. टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज जीतने के लिए उतरेगी. वहीं जिम्बाब्वे के पास भी जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करने का मौका होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दूसरी जीत आज दिलाना चाहेंगी. वहीं सिकंदर रजा जिम्बाब्वे को सीरीज में जीवित रखने के लिए उतरेंगे. भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मुकाबले की हर छोटी-बड़ी अपडेट और लाइव स्कोर के लिए आज हमारे यानी न्यूज नेशन के LIVE पेज के साथ बने रहिए...
Keeping the momentum going ????#TeamIndia ready for another exciting showdown ????#ZIMvIND pic.twitter.com/GwW9oVy4nA
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
ये भी पढ़ें : IND VS ZIM: आज शाम कितने बजे शुरू होगा मैच? स्टार स्पोर्ट्स और सोनी पर नहीं, इस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन

News Nation