A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

'मैं अपनी जान दे देती...', लॉकअप 2 में छलका अपूर्वा मखीजा का दर्द, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर किया बड़ा खुलासा

Apoorva Mukhija on Latent Controversy: कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस अपूर्वा मखीजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में अपने बेबाक अंदाज की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने के बाद से ही अपूर्वा ने घर का माहौल बदल दिया है. उन्होंने आते ही कई कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और श्रेया कालरा के साथ उनकी तीखी बहस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई.

हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को अपूर्वा का एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला. इस बार उन्होंने न किसी से बहस की और न ही कोई विवादित बयान दिया, बल्कि अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने खुलासा किया कि 'India's Got Latent' विवाद के बाद उनकी मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उनके मन में आत्महत्या जैसे विचार आने लगे थे. अपूर्वा की ये बात सुनकर न सिर्फ घर के सदस्य भावुक हो गए बल्कि उनके फैंस भी हैरान रह गए.

सूफी मोतीवाला के सामने छलका अपूर्वा का दर्द

'लॉकअप 2' के हालिया एपिसोड में अपूर्वा मखीजा अपने करीबी दोस्त और कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला से बातचीत करती नजर आईं. इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर उस मुश्किल समय में सूफी उनके साथ नहीं होते तो शायद वो खुद को संभाल नहीं पातीं. दरअसल, अपूर्वा और सूफी की दोस्ती की शुरुआत करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' से हुई थी. दोनों ने साथ में शो किया और धीरे-धीरे अच्छे दोस्त बन गए. अब 'लॉकअप 2' में एक बार फिर दोनों साथ नजर आ रहे हैं.

बातचीत के दौरान अपूर्वा ने भावुक होकर कहा, "मुझे सच में तुम्हारी बहुत याद आई. मैं अपनी मां की कसम खाकर कहती हूं. जब भी कोई मुझसे पूछता है कि तुम उसकी दोस्त कैसे थीं, क्योंकि लोग कहते थे कि सूफी बहुत रूखा इंसान है, तो मैं हमेशा यही कहती हूं कि अगर 'Latent' विवाद के दौरान सूफी मेरे साथ नहीं होता, तो शायद मैं अपनी जान दे देती." ये कहते-कहते अपूर्वा काफी भावुक हो गईं.

सूफी ने कहा ऐसी बातें मत कहो

अपूर्वा की बात सुनकर सूफी मोतीवाला ने तुरंत उन्हें रोका और कहा कि उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए. सूफी ने जवाब देते हुए कहा, "ऐसी बातें मत कहो. सच बताऊं तो जब हम दोस्त थे, वो एक साल मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा समय था. पहली बार मुझे लगा था कि मुंबई में मेरा भी कोई अपना दोस्त है, जिसके पास मैं कभी भी जा सकता हूं. मैंने भी तुम्हें बहुत मिस किया." सूफी की ये बात सुनकर अपूर्वा और भी भावुक हो गईं.

'तुमने मेरी जान बचाई'

इसके बाद अपूर्वा ने कहा कि वो उस कठिन दौर से अकेले कभी बाहर नहीं निकल पातीं. उन्होंने कहा, "मैं उस मुश्किल दौर से अकेले कभी नहीं निकल पाती. उस समय सिर्फ तुम ही मेरे साथ थे. मैं किसी को डेट भी नहीं कर रही थी. एक दोस्त के तौर पर मैंने हमेशा तुम्हें इसका श्रेय दिया है. तुमने मेरी जान बचाई. अगर तुम मेरे साथ नहीं होते, तो मैं 'Latent' विवाद के उस दौर से शायद कभी उबर नहीं पाती." अपूर्वा की ये बात सुनकर घर का माहौल काफी भावुक हो गया.

दोस्ती में आई थी दरार

दिलचस्प बात ये है कि 'द ट्रेटर्स' के दौरान दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी. हालांकि, शो खत्म होने के बाद दोनों के रिश्ते में कुछ दूरियां आ गई थीं और काफी समय तक दोनों साथ नजर नहीं आए. अब 'लॉकअप 2' में दोनों ने अपने पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को फिर से अपनाया है. शो में उनकी बातचीत देखकर साफ नजर आया कि दोनों आज भी एक-दूसरे की काफी परवाह करते हैं.

ये भी पढ़ें: Akanksha Chamola लॉकअप 2 में हुईं प्रेग्नेंट! राम कपूर के सामने एक्ट्रेस ने बताया कौन है उनके बच्चे का पिता?

Continue reading on the app

वैश्विक महंगाई की आशंकाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स 2.68 प्रतिशत और निफ्टी 2.33 प्रतिशत टूटा

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाओं, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह दबाव में रहा। पूरे सप्ताह के दौरान निफ्टी में 2.33 प्रतिशत और सेंसेक्स में 2.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी50 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,767 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 331 अंक यानी 0.43 प्रतिशत फिसलकर 76,059 के स्तर पर आ गया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और रेड सी में नाकेबंदी के कारण कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गईं। इसके चलते अमेरिका और भारत दोनों में बॉन्ड यील्ड बढ़ी हैं और अब सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना भी मजबूत होती दिख रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं की वापसी ने भी घरेलू निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है, जिसका सबसे अधिक असर निर्यात आधारित कंपनियों पर देखने को मिला।

पूरे सप्ताह निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी व्यापार शुल्क को लेकर बढ़ती चिंताओं ने बाजार पर दबाव बनाए रखा।

विशेषज्ञों के मुताबिक, जुलाई के पीएमआई आंकड़ों से कारोबारी गतिविधियों में नरमी और आर्थिक माहौल कमजोर होने के संकेत मिले। इसका असर पूरे सप्ताह बाजार पर दिखाई दिया और सबसे ज्यादा बिकवाली लार्ज-कैप शेयरों में रही, जिनका प्रदर्शन व्यापक बाजार की तुलना में कमजोर रहा।

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो बैंकिंग और रियल एस्टेट शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। वहीं, मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

विश्लेषकों का मानना है कि कंपनियों की आय में उल्लेखनीय सुधार वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही से देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए कच्चे तेल की कीमतों का स्थिर होना और पश्चिम एशिया में तनाव कम होना जरूरी होगा।

इस दौरान, व्यापक बाजार भी दबाव में रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-100 में 1.90 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 में 2.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,800 से 24,000 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस रहेगा, जबकि 23,700 से 23,600 का दायरा मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 56,000 से 56,100 का स्तर तत्काल सपोर्ट है, जबकि 56,800 से 56,900 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक मौद्रिक नीति से जुड़े संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले पर रहेगी। इसके अलावा महंगाई के आंकड़े, जीडीपी ग्रोथ और भारत के आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) के आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, 21 साल बाद विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

Anahat Singh: भारत की स्टार स्क्वाड प्लेयर अनहात सिंह ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में धूम मचा दी हैं. अनाहत 21 साल बाद इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. अनाहत से पहले साल 2005 जोशना जिनप्पा ने फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में उनका समाना अब मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रुकय्या सलेम से होगा. Sat, 25 Jul 2026 13:25:14 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए | BJP Protest | Congress | CM Dhami | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T08:13:18+00:00

Massive Protest in Patna LIVE: दिल्ली के बाद पटना में बवाल! | Delhi | CJP | Jantar Mantar | NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T08:15:18+00:00

उत्तराखंड के इस हिस्से में लम्बे समय से हो रही थी गुपचुप नमाज़ #rishikesh #uttarakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T08:13:10+00:00

Ravneet Singh Bittu resignation: मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, रेल राज्यमंत्री ने छोड़ी कुर्सी |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T08:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once