Responsive Scrollable Menu

Ayurveda For Monsoon: शरीर में कफ और वात संतुलित करता है सोंठ का पानी, ऐसे बढ़ाएं अपनी Immunity! जानें किन लोगों के लिए नुकासनदायक हैं?

बरसात का मौसम हर किसी को काफी पंसद होता है, क्योंकि चारों तरफ हरियाली और सुकून वाला मौसम होता है। हालांकि, इस दौरान सेहत का खासा ध्यान रखना ज्यादा जरुरी होता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम और पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं।
इनसे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में काफी बदलाव करने की जरुरत है। वहीं, आपको ठंडी तासीर वाली चीजों से दूर रहना जरुरी है। कुछ खास हर्ब्स और देसी नुस्खों की मदद से इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। ऐसे में आप सूखी अदरक यानी सोंठ का पानी पी सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेममंद है। यह आपके पाचन में भी काफी सुधार लेकर आता है। जब आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है, तो सर्दी-खांसी छूमंतर हो जाती है। आइए आपको इसके फायदे और डाइट में कैसे शामिल करें बताते हैं।

मानसून में पानी में मिलाकर पिएं सूखी अदरक
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक सूखी अदरक का इंफ्यूज्ड पानी जरुर पिएं। 

 - सूखी अदरक को आधा टीस्पून पाउडर या 1-2 टुकड़े सूखी अदरक को 1 लीटर में पानी में डाल दें।

 - अब इसे करीब 10 मिनट तक उबालें और फिर अच्छे से छान लें।

 - इसको आप दिन पर पीती रहें। इसको खाने के साथ भी ले सकती हैं।

मानसून में सूखी अदरक का पानी पीने के फायदे
जिन लोगों को इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें इसका सेवन जरुर करना चाहिए-

पाचन में सुधार होता
सोंठ का पानी पीने से पाचन दुरुस्त रहता है, डाइजेस्टिव फायर (पाचन अग्नि) तीव्र होती है और भूख खुलकर लगती है। मानसून के समय पाचन अग्नि धीमी हो जाती है और ऐसे में डाइजेशन से संबंधित परेशनियां होती है। इसलिए इस पानी को पीना काफी फायदेमंद रहने वाला है।

गैस और ब्लोटिंग दूर होती है
अगर आप इस पानी को नियमित रुप से पीते हैं, तो गैस और ब्लोटिंग की समस्या दूर हो जाएगी। मानसून के समय आपको काफी आराम मिलेगा। खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस नहीं होगा। इससे गट हेल्थ और मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

 सर्दी-खांसी दूर होती है
इस पानी के सेवन से सर्दी-खांसी से बचाव होता है और आपके जुकाम या खांसी है, तो उससे भी राहत मिलती है। यह पानी मौसमी इंफेक्शन से बचाता है। यह शरीर में कफ और वात बैलेंस करता है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है
सूखी अदरक पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यदि आप इसका सेवन लगातार करती हैं, तो इम्यूनिटी बेहतर होगी और बीमारियों से बचाव होगा।

किन लोगों को सूखी अदरक पानी नहीं पीना चाहिए?
 - यदि आपको एसिडिटी या मुंह में अल्सर है, तो इसे नहीं पीना चाहिए।

 - मसालेदार खाने के बाद भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

 - जिन लोगों के शरीर में पित्त बढ़ा हुआ है यानी बॉडी हीट अधिक है और बर्निंग सेंसेशन अधिक महसूस होती है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

Continue reading on the app

HYROX Challenge: वजन घटाने से लेकर फुल बॉडी फिटनेस तक, चीन में तेजी से पॉपुलर हो रहा हाइरॉक्स चैलेंज, क्या है खास

HYROX Challenge China : चीन में इन दिनों हाइरॉक्‍स चैलेंज फिटनेस का नया क्रेज बनता जा रहा है. रनिंग और फंक्शनल एक्सरसाइज के इस कॉम्बिनेशन में शरीर की ताकत, स्टैमिना और एंड्योरेंस को एक साथ चुनौती दी जाती है. हाल ही में शेनझेन में हुए हाइरॉक्‍स इवेंट में करीब 12 हजार प्रतिभागी पहुंचे, जबकि बीजिंग के पहले इवेंट में यह संख्या 1,700 से भी कम थी. तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है हाइरॉक्‍स, इसमें कौन-कौन सी एक्सरसाइज होती हैं और क्यों युवा इसे सिर्फ वर्कआउट नहीं बल्कि फिटनेस चैलेंज के तौर पर पसंद कर रहे हैं?

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का अब क्या होगा? दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी

श्रीलंकाई टीम के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत ही अपने 2 स्टार खिलाड़ियों के बिना हुई थी, जो अगले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. मगर मुश्किल ये है कि टीम का सबसे अनुभवी बल्लेबाज भी अगला मैच नहीं खेल पाएगा. Wed, 19 Aug 2026 18:23:34 +0530

  Videos
See all

Aar Paar with Amish Devgan: Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav | Opposition Clash | India Alliance | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:10:15+00:00

मैनपुरी में खुला 'The Buns & Chaap'... स्वाद के साथ बिजनेस का मौका | Mainpuri | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:14:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers