'अमेरिका की दादागिरी के आगे नहीं झुकेंगे', SCO समित में बोले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान अमेरिका की धमकी या दबाव के आगे नहीं झुकेगा. उन्होंने कहा कि देश जबरदस्ती या ताकत के इस्तेमाल के सामने घुटने नहीं टेकेगा. प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के बाद मीडियो से बात करते हुए अराघची ने राजनयिक बातचीत के तरीकों पर चर्चा की.
अमेरिका की धमकियों का जवाब देगा ईरान- अराघची
एससीओ समित के दौरान हुई द्विपक्षीय बातचीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच मुख्य बाधा बातचीत के रास्तों की कमी नहीं है, बल्कि अमेरिका का "धौंस जमाने और जबरदस्ती करने" पर लगातार निर्भर रहना है. अराघची ने जोर देकर कहा, "ईरान ने दिखा दिया है कि वह अमेरिका की धौंस के आगे नहीं झुकेगा और किसी भी हाल में ताकत, दबाव और धमकियों की भाषा का जवाब नहीं देगा."
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रस्तावों पर पाकिस्तान के साथ बातचीत करना एक स्वाभाविक कदम है, क्योंकि पाकिस्तान इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाता है. तेहरान का मुख्य रुख बताते हुए अरागची ने कहा, "ईरानी लोगों की सुरक्षा और होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के हितों की रक्षा करना हमारे सिद्धांतों में शामिल है."
6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से 6,269 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा में रवाना
6 दिन बाद खुला अमरनाथ यात्रा का रास्ता, हजारों श्रद्धालु हुए रवाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV
























