कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि से जुड़ा बड़ा खुलासा, हाईकोर्ट नैनीताल से जमानत मिली
उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून जिलों में आतंक का पर्याय रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि और उसके आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े केस में एक बड़ा अपडेट निकलकर सामने आया है. गैंगस्टर की मदद करने और अपने पद का दुरुपयोग कर एक विधवा महिला की भूमि पर कब्जा कर उसे फर्जी तरह से बेचने का आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व पुलिस कांस्टेबल शेर सिंह को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत मिल चुकी है. आरोपी शेर सिंह 7 नवंबर 2025 को जेल से रिहा हो चुका है.
बच्चों के संग शहर छोड़ भागना पड़ गया
जानकारी के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि वर्तमान वक्त में विभिन्न संगीन मामलों में सजा भुगत रहा है. उसकी ओर से गैंग में मनीष बॉलर, शेर सिंह और हसन अब्बास जैदी जैसे लोग शामिल थे. ऐसे आरोप हैं कि इन लोगों ने मिलकर रुड़की की एक विधवा महिला के भाई और देवर पर जानलेवा अटैक किया था. इसके डर से पीड़िता को अपने बच्चों के संग शहर छोड़ भागना पड़ गया. इसी दौरान अभियुक्तों ने उसकी जमीन पर कब्जा करके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसे बेच डाला.
प्रवीण वाल्मीकि से कई बार मुलाकात की
इस मामले की जांच को लेकर सामने आया कि जब शेर सिंह उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था. उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सितारगंज जेल और रुड़की अदालत में कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि से कई बार मुलाकात की. उसने पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया. उसे धमकाया. इस मामले में थाना गंगनहर (हरिद्वार) में कई गंभीर धाराओं (जैसे धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र) के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने 15 सितंबर 2025 को शेर सिंह को पकड़कर जेल भेजा था. इसे अब हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है.
छात्र आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी का दावा, हेल्पलाइन से 500 से अधिक युवाओं को मिली कानूनी मदद
राजधानी में छात्र आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि हिरासत में लिए गए छात्रों और युवाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए उसकी लीगल टीम लगातार सक्रिय है. पार्टी के अनुसार, AAP Student Helpline (8588833548) के माध्यम से अब तक करीब 500 छात्रों और युवाओं तक सहायता पहुंचाई जा चुकी है.
हेल्पलाइन के जरिए लगातार मिल रहे सहायता के अनुरोध
पार्टी का कहना है कि जंतर-मंतर और संसद मार्च के दौरान हुई कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में छात्र और उनके परिजन हेल्पलाइन पर संपर्क कर रहे हैं. इन कॉल और संदेशों के आधार पर पार्टी की कानूनी टीम जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचकर उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है.
पार्टी ने दावा किया कि हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से कई छात्रों को समय रहते मदद मिली, जिससे उन्हें कानूनी प्रक्रिया में राहत मिल सकी.
अरविंद केजरीवाल पहुंचे मंदिर मार्ग थाना
आम आदमी पार्टी के अनुसार, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल स्वयं मंदिर मार्ग थाने पहुंचे और वहां हिरासत में लिए गए छात्रों से मुलाकात की. पार्टी का दावा है कि उन्होंने छात्रों के समर्थन में खड़े होकर उनकी रिहाई तक वहीं मौजूद रहने की बात कही.
पार्टी के मुताबिक, इसके बाद मंदिर मार्ग, पार्लियामेंट थाना और अन्य स्थानों पर हिरासत में रखे गए 70 से 80 छात्रों को रिहा किया गया.
लापता छात्र को परिवार से मिलाने का भी दावा
पार्टी ने यह भी दावा किया कि अशोक विहार क्षेत्र से कुछ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की गई. इसके अलावा एक लापता छात्र का पता लगाकर उसे उसके परिवार तक पहुंचाने में भी सहयोग किया गया.
पार्टी का कहना है कि संकट की घड़ी में छात्रों और उनके परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा गया और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की गई.
'यह सिर्फ राजनीति नहीं, छात्रों के अधिकारों का सवाल'
आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों से जुड़ा विषय है. इसी उद्देश्य से कानूनी सहायता के साथ-साथ मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है.
पार्टी का दावा है कि उसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र को कठिन परिस्थितियों में अकेले संघर्ष न करना पड़े.
जन आंदोलनों में साथ देने का किया दावा
पार्टी ने कहा कि वह पहले भी विभिन्न जन आंदोलनों में लोगों के साथ खड़ी रही है और आज भी छात्रों एवं युवाओं के समर्थन में उसी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और ऐसे समय में छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है.
आगे भी सहायता जारी रखने की बात
आम आदमी पार्टी के अनुसार, उसकी लीगल टीम लगातार थानों और अन्य संबंधित स्थानों पर पहुंचकर छात्रों की मदद कर रही है. पार्टी ने दावा किया कि हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक लगभग 500 छात्रों और युवाओं को कानूनी एवं अन्य जरूरी सहायता दी जा चुकी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें - NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: हुलिया बदलकर घूम रहा था आरोपी, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation