Snake Bite: मानसून में बढ़ा जहरीले सांपों का खतरा, बचने के लिए अपनाएं ये 5 देसी उपाय
Snake Bite: मानसून की बारिश शुरू होते ही जिले में जहरीले सांपों का खतरा तेजी से बढ़ गया है. लगातार बारिश के कारण खेतों, खलिहानों और जंगलों में बने सांपों के बिलों में पानी भर जाता है. ऐसे में सांप अपने बिल छोड़कर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में बाहर निकल आते हैं. यही वजह है कि इन दिनों गांवों के साथ-साथ शहरों के घनी आबादी वाले इलाकों में भी सांप दिखाई दे रहे हैं. कई बार सांप घरों, गोहालों, लकड़ी या भूसे के ढेर और झाड़ियों में छिप जाते हैं. ऐसे में अनजाने में लोगों का सामना उनसे हो जाता है. थोड़ी सी लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो सकती है. देवघर जिले में भी मानसून के साथ सांप काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इससे लोगों में दहशत का माहौल है.
पलामू टाइगर रिजर्व में है धरती का स्वर्ग, जहां झरने जंगल और वन्यजीवों से भरा है खजाना
Palamu Tiger Reserve: बरसात का मौसम आते ही प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है. पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का हरा-भरा और मनमोहक नजारा इस मौसम में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. मानसून शुरू होते ही सुरक्षा कारणों से बेतला नेशनल पार्क का मुख्य जंगल सफारी क्षेत्र पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग यह मान लेते हैं कि अब पलामू टाइगर रिजर्व घूमने का कोई विकल्प नहीं बचा. लेकिन ऐसा नहीं है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18