Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया:कहा- बीमार हूं, कई बार बेहोश हो जाता हूं; दावा- शेख हसीना से बातचीत की जानकारी लीक हुई

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा संसद (जातीय संसद) के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद को सौंपा। राष्ट्रपति ने इस्तीफे की वजह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बताया है। अपने इस्तीफे में शहाबुद्दीन ने लिखा कि वह लंबे समय से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में डॉक्टरों ने उनमें ऑटोनॉमिक न्यूरोपैथी नाम की बीमारी का पता लगाया है। इस बीमारी की वजह से उन्हें कई बार अचानक कुछ समय के लिए बेहोशी आ जाती है। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्थिति को देखते हुए अब राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद की जिम्मेदारियां निभाना संभव नहीं है और उन्हें लंबे समय तक इलाज की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेशी मीडिया में उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं। कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि लंदन दौरे पर उन्होंने पूर्व पीएम शेख हसीना से फोन पर बातचीत की कोशिश की थी। इस खबर के बाहर आने के बाद प्रधानमंत्री नाराज हो गए थे। अब स्पीकर राष्ट्रपति की जिम्मेदारी निभाएंगे बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 54 के मुताबिक, नए राष्ट्रपति के चुने जाने तक संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद संसद को 90 दिनों के भीतर नया राष्ट्रपति चुनना होगा, जो मौजूदा कार्यकाल का बाकी समय पूरा करेगा।

Continue reading on the app

दनादन चौथी बार बोनस शेयर दे रही कंपनी, आ गई रिकॉर्ड डेट, 575% चढ़ गया है शेयर

स्मॉलकैप कंपनी हार्डविन इंडिया अपने शेयरधारकों को दनादन चौथी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 5 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई फिक्स की है।

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: 29 छक्के, 418 रन… द हंड्रेड का हाई-वोल्टेज मैच, बर्मिंघम फीनिक्स ने मारी बाजी

Birmingham Phoenix vs Trent Rockets: द हंड्रेड 2026 के चौथे मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच शानदार टक्कर देखने को मिली. इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 400 से ज्यादा रन बनाए. Sat, 25 Jul 2026 08:32:17 +0530

  Videos
See all

Bhagyafal: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?| Horoscope | Aquarius Rashi | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T03:06:07+00:00

Bhagyafal: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?| Horoscope | Sagittarius Rashi | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T03:04:03+00:00

CJP-Modi Government Meeting: इस्तीफा या प्रदर्शन, आज क्या होगा? | Saurav Das | Ashutosh |CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T03:15:30+00:00

Bhagyafal: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?| Horoscope | Pisces Rashi | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-25T03:06:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers