Responsive Scrollable Menu

भारत नेस्ले के लिए वृद्धि का प्रमुख इंजन बना रहेगा, दोहरे अंक की वृद्धि की उम्मीद: सीईओ फिलिप नावराटिल

नयी दिल्ली, 24 जुलाई स्विट्जरलैंड की खाद्य एवं पेय क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले एसए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फिलिप नावराटिल ने कहा कि भारत कंपनी के लिए मजबूत वृद्धि का प्रमुख इंजन बना रहेगा। हालांकि कर ढांचे में बदलाव से मिलने वाला लाभ तीसरी तिमाही से कम होने लगेगा, लेकिन इसके बावजूद भारतीय बाजार में दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। नेस्ले की आय संबंधी जानकारी देते हुए नावराटिल ने भारत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया, विशेषकर भारत, का प्रदर्शन ‘‘बेहद मजबूत’’ रहा।

उन्होंने इसका श्रेय उत्पादों की उपलब्धता, वितरण नेटवर्क और ब्रांड समर्थन के बेहतर क्रियान्वयन को दिया। भारत, नेस्ले एसए के एशिया, ओशिनिया एवं अफ्रीका (एओए) क्षेत्र का हिस्सा है। कंपनी ने 2026 की दूसरी तिमाही में इस क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन की जानकारी दी।

एक सवाल के जवाब में नावराटिल ने कहा, “भारत निश्चित रूप से हमारे लिए वृद्धि का प्रमुख इंजन है।” भारत के बाजार के दृष्टिकोण के बारे में उन्होंने कहा कि हाल के कर सुधारों से मिला अतिरिक्त लाभ तीसरी तिमाही से समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, “बिक्री कर में बदलाव से हमें कुछ अतिरिक्त लाभ मिला था और तीसरी तिमाही से उसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा।” वह यहां माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में हुए बदलावों की बात कर रहे थे जिनके तहत सरकार ने खाद्य उत्पादों को कम कर दर की श्रेणी में रखा था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वृद्धि की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी।

नावराटिल ने कहा, “हमें अब भी भारत से दोहरे अंक की वृद्धि की उम्मीद है।” कंपनी ने अपनी आय संबंधी रिपोर्ट में कहा कि एओए क्षेत्र में 2026 की दूसरी (अप्रैल-जून) तिमाही में सभी प्रमुख उत्पाद श्रेणियों और अधिकांश बाजारों में व्यापक आधार पर वृद्धि दर्ज की गई। इस क्षेत्र की जैविक वृद्धि 6.5 प्रतिशत रही।

Continue reading on the app

छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, DWEEPTI योजना से बनेंगी हजारों 'सोलर दीदी'

छत्तीसगढ़ की DWEEPTI योजना के तहत महिलाओं को सोलर दीदी बनाकर 5,000 ऊर्जा उद्यम, 50 हजार ग्रीन जॉब्स और 5 लाख परिवारों तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

कर लो सीरीज मुट्ठी में... वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे में फिर दहाड़ने को तैयार, हरारे में दूसरा T20 जीतकर सीरीज सील करने उतरेगा भारत

Vaibhav Sooryavanshi eyes on playing big innings: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले मैच में मयंक यादव की घातक गेंदबाजी और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के महज 19 गेंदों में ठोके तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने आसान जीत दर्ज की थी. अब कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में 'यंग इंडिया' दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर 2-0 से अजेय कब्जा जमाने उतरेगी, जबकि जिम्बाब्वे के सामने साख बचाने की चुनौती होगी. Fri, 24 Jul 2026 21:07:12 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका में भीषण जंग | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-24T15:46:37+00:00

CJP Protest News: "उम्मीद है कल होगा इस्तीफा, समाधान नहीं तो आंदोलन", CJP नेता का बड़ा बयान! Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-24T15:36:34+00:00

Middle East War| अमेरिका ने ईरान पर किए लगातार ताबड़तोड़ हमले | Trump vs Iran | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-24T15:45:49+00:00

DMRC Big Update | नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद! Delhi Metro News Today | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-24T15:37:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers