धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या फिर बर्खास्त करिए; CJP का अल्टीमेटम, सरकार संग फिर नहीं बनी बात
CJP Deman Dharmendra Pradhan Resignation: जंतर मंतर पर धरना दे रहे सीजेपी के नेताओं की सरकार संग आंदोलन खत्म करने को लेकर शुक्रवार को हुई बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रही है. सीजेपी ने कहा कि ये आंदोलन पूरे देश में फैल चुका है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना आंदोलन खत्म नहीं होगा. हालांकि इस बातचीत में सरकार ने सीजेपी की दो मांगों के साथ पूरी सहानुभूति दिखाई.
पेपर लीक संशोधन बिल पर मोदी कैबिनेट से लगी मुहर, 10 साल तक जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना और क्या प्रावधान?
केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है. नए प्रावधानों के तहत पेपर लीक के दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक जुर्माना हो सकता है. संगठित पेपर लीक माफिया पर भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है. साथ ही फास्ट-ट्रैक कोर्ट को ऐसे मामलों में तीन महीने के भीतर फैसला सुनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सोमवार को यह विधेयक संसद में पेश कर सकते हैं. नए कानून का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है.

News18