क्रिस गेल को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर किसका है राज
Jos Buttler Record: इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में जोस बटलर ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. गुरुवार को लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में जोस बटलर ने 16 रन की पारी खेली और बड़ा कारनामा कर दिखाया. बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस मामले में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. आइए जानते हैं कि लिस्ट में टॉप पर किसका राज है.
जोस बटलर बने सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
23 जुलाई को लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में जोस बटलर ने 16 रन की छोटी पारी खेली. लेकिन, अपनी इसी पारी की बदौलत उन्होंने बड़ा कमाल किया. जोस बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
आपको बता दें, बटलर ने 2009 से अब तक 517 टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 487 पारियों में उन्होंने 35.02 के औसत और 146.74 की स्ट्राइक रेट से 14572 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 102 अर्धशतक निकले हैं. बटलर ने 1332 चौके और 631 छक्के भी लगाए हैं.
???? Jos Buttler has surpassed Chris Gayle to become the second highest run scorer in men's T20 cricket, with only Kieron Pollard ahead of him.
— Cricketangon (@cricketangon) July 23, 2026
And Buttler isn't too far away from Pollard at the top. ????#westindiescricket | #englandcricket pic.twitter.com/fJxnRX9H9R
क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
जोस बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है. यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने 2005 से 2022 तक 463 टी-20 मैच खेले, जिसकी 455 पारियों में उन्होंने 144.75 की स्ट्राइक रेट और 36.22 के औसत से 14562 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए. क्रिस गेल ने टी-20 फॉर्मेट में 1132 चौके और 1056 छक्के भी जड़े.
नंबर-1 पर है किसका राज?
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कैरेबियाई दिग्गज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नाम पर दर्ज है. पोलार्ड ने 746 मुकाबलों की 663 पारियों में 151.02 की स्ट्राइक रेट और 31.76 के औसत से 14803 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं. पोलार्ड ने टी-20 फॉर्मेट में 923 चौके और 1001 छक्के लगाए हैं.
किसके नाम है सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड?
सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें, तो ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम के नाम पर दर्ज है. बाबर आजम ने 145 मुकाबलों की 136 पारियों में 128.02 की स्ट्राइक रेट और 38.94 के औसत से 4596 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 477 चौके और 80 छक्के लगाए हैं.
जोस बटलर के आंकड़े
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अब तक 57 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 100 पारियों में उन्होंने 31.94 के औसत से 2907 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उन्होंने 202 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 174 पारियों में 115.43 की स्ट्राइक रेट और 39 के औसत से 5578 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 29 अर्धशतक लगाए. बटलर ने 160 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 147 पारियों में उन्होंने 148.93 की स्ट्राइक रेट और 33.96 के औसत से 4212 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं.
इजराइल में भारतीय युवक की मौत, अपार्टमेंट के फर्श पर मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
इजराइल के यरूशलम के कटामोन इलाके में एक अपार्टमेंट से एक भारतीय व्यक्ति का शव मिला है. भारतीय का शव घर के फर्श पर पड़ा मिला है. उसके आसपास काफी ज्यादा खून फैला हुआ था. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये जानकारी इजराइली मीडिया ने पुलिस के हवाले से दी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोरियाह पुलिस स्टेशन के प्रमुख युवाल रूवेन ने कहा कि पुलिस को ये व्यक्ति घर के फर्श पर पड़ा मिला था. इसके चारों ओर खून था. मौत की असल वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. इजराइली अधिकारियों ने अब तक मृतक की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है. मामले की जांच जारी है.
इजराइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel Elections: क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे बेंजामिन नेतन्याहू? ईरान से युद्ध के बीच इजराइल में चुनावों की घोषणा
इस वजह से मर्डर की जताई आशंका
इजराइली मीडिया ने आशंका जताई है कि ये मर्डर किसी आपराधिक वजह से हुआ लगता है. पुलिस ने मर्डर के शक में दक्षिणी शहर इलात में रहने वाले एक 31 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
इजराइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: अमेरिका-इजराइल से लड़ने के बाद भी कैसे मजबूती से खड़ा है ईरान? जानें सैन्य और रणनीतिक शक्ति
इजरायल में बड़ी संख्या में भारतीय
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनसार, अक्टूबर 2024 तक इजराइल में करीब 32 हजार से अधिक भारतीय कर्मचारी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. कुल 32 हजार भारतीयों में लगभग 12 हजार भारतीय अक्टूबर 2023 के बाद इजराइल पहुंचे. वहीं, 6,365 भारतीय नवंबर 2023 में भारत और इजराइल के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत 2024 में इजराइल गए थे. इसके अलावा बाकी बचे लोग निजी माध्यम से इजराइल गए थे.
इजराइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: आखिर क्यों इजराइल में स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा? जानें हिंदुओं और यहूदियों के रिश्तों का इतिहास
5 साल में 50 हजार भारतीय कर्मचारी जाएंगे इजराइल
फरवरी में भारत और इजराइल इस बात पर सहमत हुए कि अगले 5 साल में 50 हजार और भारतीय कर्मचारी इजराइल जा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बैठक में ये फैसला किया गया है. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि इजराइल में काम कर रहे भारतीय कर्मचारी अपने काम के जरिए दोनों देशों की दोस्ती को मजबूत बना रहे हैं. इजराइल में अधिकांश भारतीय निर्माण और केयरगिवर के काम में लगे हुए हैं.
इजराइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों इजराइल और नेतन्याहू से हर कोई करता है नफरत, गुस्से में उन्हें पागल तक कहा

News Nation