VIDEO: PM मोदी ने शाहरुख खान के 'कुछ कुछ होता है...' गाने का किया जिक्र, करण जौहर ने यूं किया रिएक्ट
PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इंडोनेशिया दौरे पर हैं। ज़ोरदार स्वागत के बाद, बुधवार (8 जुलाई) को पीएम मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए इंडोनेशिया के साथ संबंधों के बारे में बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने का जिक्र किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया जकार्ता दौरे के दौरान भारतीय संस्कृति और सिनेमा की वैश्विक पहचान का जिक्र करते हुए बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का उल्लेख किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यह गाना इंडोनेशिया में काफी लोकप्रिय है और इसी के जरिए भारत और इंडोनेशिया के मजबूत रिश्तों का भी संदेश दिया।
वीडियो में प्रधानमंत्री कहते हैं, "यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है' बहुत ही लोकप्रिय है। आज मैंने कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो 'कुछ कुछ' से भी आगे बढ़कर 'बहुत कुछ' होता है।"
PM Narendra Modi said- Kuch kuch hota hai...
— Rohit _iamsrk_Fan (Account ) (@RohitBa94893359) July 8, 2026
You go to any corner of the world, you will not be able to live without mentioning Shahrukh Khan and his films... India's identity in many countries of the world is @iamsrk. ????????????#ShahRukhKhan @narendramodi #KuchKuchHotaHai pic.twitter.com/fjdPc3B7JB
करण जौहर ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में अपनी फिल्म का जिक्र सुनकर निर्देशक और निर्माता करण जौहर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री की तस्वीर साझा करते हुए आभार व्यक्त किया।
करण ने लिखा कि, "यह मेरे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जकार्ता में 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया। प्यार एक ऐसी भाषा है जो हर सीमा से परे होती है। इस गीत को अपनाने और इसे हमेशा के लिए जीवित रखने के लिए आपका धन्यवाद।"
'कुछ कुछ होता है' ने बदली थी करण जौहर की किस्मत
साल 1998 में रिलीज हुई 'कुछ कुछ होता है' करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है।
फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इनके अलावा सलमान खान, सना सईद, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, जॉनी लीवर और रीमा लागू जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए थे।
Virat Kohli favourite song: विराट कोहली ने खोला दिल का राज, हर मैच से पहले सुनते हैं ये फेवरेट गाना; जानें क्या है वजह
Virat Kohli favourite song: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। रविवार (21 जून) को नई दिल्ली में क्रिकेटर विराट कोहली के ब्रैंड one8 के प्रीमियर इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें सिंगर करण औजला ने भी स्टेज पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इस दौरान विराट ने अपने फेवरेट गाने का भी खुलासा किया।
'इस गाने में मुझे अपनी कहानी दिखाई देती है'
कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने करण औजला के म्यूजिक की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कई गाने शानदार हैं, लेकिन 'Winning Speech' उनके सबसे ज्यादा करीब है। विराट ने कहा,
"आप दिल से गाने लिखते हैं। मुझे 'विनिंग स्पीच' सबसे ज़्यादा पसंद है क्योंकि शायद यह उस सफर को दिखाता है जिससे आप गुजरे हैं। मैं इसमें अपने सफर की समानताएं भी देखता हूं। मैंने भी बहुत कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था, इसलिए यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैंने अक्सर मैच खेलने जाने से पहले इसे सुना है।"
Which is your favourite Karan Aujla song?
— Santoshvk18 (@269signofff) June 21, 2026
Virat - winning speech pic.twitter.com/EcvdaSLYol
करण औजला के परफॉर्मेंस ने बांधा समां
कार्यक्रम में करण औजला ने अपने कई सुपरहिट गानों पर लाइव प्रस्तुति दी। 'Winning Speech', 'Wavy' और 'MF Gabhru' जैसे गानों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया और उनके साथ गुनगुनाते नजर आए।
अपनी दमदार स्टेज प्रेजेंस और ऊर्जा से औजला ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।
जब मंच पर साथ नजर आए विराट और करण
शाम का सबसे यादगार पल तब आया जब करण औजला ने 'Winning Speech' गाते हुए विराट कोहली को मंच पर आमंत्रित किया। विराट मंच पर पहुंचे और गाने की धुन पर झूमते हुए नजर आए।
दर्शकों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया और तालियों व नारों से पूरा हॉल गूंज उठा। क्रिकेट और संगीत की दुनिया के दो बड़े सितारों को एक साथ मंच साझा करते देख फैंस बेहद उत्साहित दिखाई दिए।
इस भव्य आयोजन में मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने फैशन आइकन के रूप में रैंप वॉक किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Haribhoomi