Responsive Scrollable Menu

Explainer: 11 साल से अमित मालवीय का BJP के आईटी सेल पर एक छत्र राज, आखिर अचानक क्यों हो गई छुट्टी?

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हो चुका है. नई टीम में अधिकांश नए लोग शामिल हुए हैं. नबीन ने अपनी टीम में एक ओर जहां कई बड़े नामों को शामिल किया है तो वहीं कई बड़े नामों को निकाल भी दिया गया है. निकाले गए लोगों में जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा है, वह है- अमित मालवीय. अमित 11 वर्षों से भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख थे. ऐसे में अचानक उन्हें पद से हटाया जाना, चर्चा का विषय बना हुआ है.

आखिर अमित मालवीय की अचानक इतने अहम पद से छुट्टी कैसे हो गई? आज के एक्सप्लेनर में आइये जानते हैं, इन्हीं वजहों के बारे में …

अमित मालवीय के हटने की सबसे बड़ी वजह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़ी हुई है. दरअसल, जुलाई में नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी ने अनशन शुरू किया था, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बूम मिला. भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर नैरेटिव बना. सरकार कई जगह बैकफुट पर दिखने लगी. हालत ऐसी हो गई थी कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोर्चा संभालना पड़ गया था. इसे भाजपा के आईटी सेल की नाकामी के रूप में देखा गया. 

सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान, भाजपा और आरएसएस के कुछ नेताओं ने भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी सेल से खुलकर नाराजगी जताई थी. संघ के विचारक रतन शारदा भी इन्हीं लोगों में शामिल है. 24 जुलाई 2026 को उन्होंने एक्स पर निजी तौर पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘लगता है बीजेपी मीडिया का जमीन से कोई जुड़ाव नहीं है, बेशक कोई फीडबैक मेकेनिज्म नहीं है और सिर्फ नीट पर ही नहीं, महीनों में तैयार हुए युवाओं के क्रोध को समझ नहीं पाया। नीट उनके लिए आखिरी स्ट्रॉ साबित हुआ.’

वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदा का कहना है कि जेन-जी प्रदर्शन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की सबसे बड़ी वजह भाजपा का युवाओं से कम्युनिकेशन गैप रहा. मालवीय अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाए, जिस वजह से उनको हटाया गया. 

ये भी पढ़ें- Explainer: नींद से उठकर फ्लाइट उड़ाने नहीं चले जाते पायलट्स, जानें उनकी चेकिंग और सिक्योरिटी के नियम

अमित मालवीय को लेकर बीजेपी के अंदर विवाद

अमित मालवीय को लेकर भाजपा के अंदरखाने विवाद भी सामने आए हैं. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि हर वक्त आक्रामकता नहीं चलती है. थोड़ा लॉजिक भी तो होना चाहिए. अमित मालवीय का भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के साथ भी विवाद हो गया था. उस वक्त स्वामी ने मालवीय पर आरोप लगाया था कि वह उनके खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं. इसके लिए फेक ट्वीट का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने मालवीय को हटाने के लिए भाजपा को अल्टीमेटम तक दे दिया था. ऐसा ही कुछ आरोप पश्चिम बंगाल के कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी लगाए हैं. उनका कहना है कि बंगाल के सह-प्रभारी के रूप में मालवीय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को तरजीह नहीं देते थे. 

बीजेपी के चुनावी नैरेटिव बनाने में अमित मालवीय का योगदान

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख के रूप में अमित मालवीय का योगदान अहम रहा है. उन्होंने अनेकों चुनावी अभियानों को लीड किया है, जिससे भाजपा को फायदा मिला है. 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 11 सालों में हुए सैकड़ों विधानसभा चुनावों और अन्य चुनावों में उन्होंने पार्टी के नैरेटिव को जनता तक पहुंचाया है. पार्टी के नेताओं का दबी जुबान में कहना है कि भले ही आज मालवीय प्रासंगिक नहीं रहे लेकिन पार्टी के लिए जिस तरह से उन्होंने सफल अभियान चलाए हैं, उसे भुलाया नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Explainer: पाकिस्तान के साथ 4 बड़े युद्ध में कौन बना भारत का साथी? इन देशों ने दिया हमारे दुश्मन का साथ

अब जानें अमित मालवीय के बारे में

अमित मालवीय का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था. उन्होंने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से बीबीएम और सिम्बायोसिस से फाइनेंस में पीजीडीएम की पढ़ाई की है. राजनीति में आने से पहले वे बैंकिंग सेक्टर में थे. उन्होंने बैंक ऑफ अमेरिका और HSBC जैसे बड़े बैंकों में सीनियर पदों पर काम किया है. 2009 में फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी नाम के फोरम से जुड़े और राजनीतिक सफर की शुरुआत की. उन्होंने साल 2015 से लेकर अगस्त 2026 तक भाजपा के आईटी सेल चीफ के रूप में काम किया है. 

ये भी पढ़ें- Explainer: चीन अरुणाचल प्रदेश पर क्यों करता है दावा? तिब्बत, तवांग और मैकमोहन लाइन का क्या है कनेक्शन

दीपक बने आईटी सेल के हेड

अमित की जगह दीपक म्हस्के को आईटी सेल का नया संजोयक बनााया गया है. वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता रहे हैं. 2023 में नितिन और दीपक ने साथ में काम किया था. नितिन तब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रभारी थे और दीपक छत्तीसगढ़ आईटी सेल के हेड थे. दीपक को भाजपा के आईटी सेल में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है. दीपक के साथ पहली बार 4 नए संयोजकों को भी नियुक्ति किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव शामिल हैं. भाजपा IT सेल को डिसेंट्रलाइज कर रही है.

ये भी पढ़ें- Explainer: आजादी की पहली सुबह लोगों को पता ही नहीं था क्या होती है स्वतंत्रता? आजाद भारत का निकाल रहे थे अजीबो-गरीब मतलब

 

Continue reading on the app

मिसाइल हमले के बाद UAE का ईरान को बड़ा झटका, सभी तरह के व्यापार और वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक

Middle Ease Crisis: मध्य पूर्व अभी तनाव बना हुआ है. मंगलवार रात ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात पर किए गए मिसाइल हमले के बाद यूएई ने तेहरान के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. जिसके तहत यूएई ने ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार और वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि "अगले आदेश तक ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, कमर्शियल लेन-देन और वित्तीय लेन-देन रोक दिए गए हैं." मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला इलाके में बढ़ते तनाव की वजह से लिया गया है, जिससे क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है.

मंगलवार रात ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलें

इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने कहा, "ईरान से देश की ओर दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है; पहली मिसाइल देश की समुद्री सीमा के बाहर गिरी, जबकि दूसरी समुद्री सीमा के अंदर गिरी." यूएई का कहना है कि ईरानी मिसाइलों ने समुद्री ट्रैफिक को निशाना बनाया. यूएई ने एक बयान में कहा, "मंत्रालय किसी भी खतरे से निपटने और देश की सुरक्षा या इलाके में समुद्री आवाजाही को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का मजबूती से सामना करने के लिए तैयार है. इस तरह वह देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा करने के साथ-साथ अपने राष्ट्रीय हितों और संसाधनों की भी सुरक्षा करता है."

दुबई में जारी किया गया अलर्ट

बता दें कि बुधवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से देश की ओर दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया. यह जानकारी सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में दी गई; इससे कुछ समय पहले ही दुबई के लोगों को मिसाइलों से संभावित खतरे की चेतावनी वाले अलर्ट मिले थे.

UAE के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पहली मिसाइल यूएई की समुद्री सीमा के बाहर गिरी, जबकि दूसरी मिसाइल देश की समुद्री सीमा के अंदर गिरी. मंत्रालय ने यह भी कहा कि यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम हाई अलर्ट पर हैं और अधिकारी किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL, 1st Test Day-5 Live Score: गॉल टेस्ट में जीत से भारत 6 विकेट दूर, श्रीलंका की फूल रही है सांसे

India vs Sri Lanka, 1st Test Day-5 Live cricket score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन चल रहा है. चौथे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका ने 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में भारतीय टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट निकालने होंगे. Wed, 19 Aug 2026 08:11:02 +0530

  Videos
See all

PAK Ex PM Imran Khan: इमरान पर Supreme Court के फैसले से Asim Munir- Shehbaz Sharif क्यों बैचेन? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:38:31+00:00

Bel Patra Ke Upay: क्या है बेलपत्र ? जानें इसकी महिमा? | Shailendra Pandey | Bhagya Chakra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:36:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers