Samsung AI Smart Glasses Launch: फोन की जरूरत होगी कम! अब चश्मा करेगा कॉल, पढ़ेगा मैसेज और बताएगा रास्ता
Samsung AI Smart Glasses Launch: स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्ट चश्मे की दुनिया में Samsung ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपना पहला Samsung AI Smart Glasses लॉन्च किया है, जो Google Gemini AI और Android XR प्लेटफॉर्म से लैस है।
यह स्मार्ट चश्मा यूजर्स को बिना फोन निकाले कॉल करने, मैसेज पढ़ने, रास्ता बताने, लाइव ट्रांसलेशन करने और आसपास की चीजों को समझने जैसी सुविधाएं देता है। हल्के डिजाइन, 9 घंटे की बैटरी और इनबिल्ट कैमरा के साथ Samsung का यह नया AI गैजेट भविष्य की स्मार्ट टेक्नोलॉजी की झलक दिखाता है।
Samsung AI Smart Glasses के फीचर्स
Samsung के नए AI Smart Glasses हल्के और पतले फ्रेम के साथ आते हैं, जिससे इन्हें पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर ये स्मार्ट ग्लासेस 9 घंटे तक चलते हैं। साथ ही चार्जिंग केस की मदद से इन्हें 7 बार अतिरिक्त फुल चार्ज किया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इनमें Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे खास तौर पर स्मार्ट ग्लासेस और ऑगमेंटेड रियलिटी डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है।
ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: कार जितनी कीमत में आया यह फोल्ड फोन, 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी बनी हाइलाइट
Gemini AI करेगा आपकी आंखों से देखी चीजों को समझने का काम
Samsung AI Smart Glasses में इनबिल्ट कैमरा दिया गया है, जो यूजर के सामने मौजूद चीजों को पहचानने में AI की मदद करता है। Google Gemini AI की सहायता से यूजर्स अपने आसपास की वस्तुओं के बारे में सवाल पूछ सकते हैं, नेविगेशन प्राप्त कर सकते हैं, लाइव ट्रांसलेशन का उपयोग कर सकते हैं और जरूरी जानकारी को सुन भी सकते हैं।
इसके अलावा AI लंबे मैसेज का सारांश तैयार कर सकता है, व्हाइटबोर्ड पर लिखी जानकारी को कैप्चर कर सकता है, उसे Samsung Notes में सेव कर सकता है और पहले की बातचीत के आधार पर आगे के टास्क भी पूरा करने में मदद करता है।
वॉयस और जेस्चर कंट्रोल का सपोर्ट
यूजर्स इन स्मार्ट ग्लासेस को वॉयस कमांड और Galaxy डिवाइस से जुड़े जेस्चर कंट्रोल के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं। इसके अलावा कॉल के दौरान लाइव विजुअल शेयरिंग और यूजर के नजरिए (Point of View) से वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे दोनों हाथ पूरी तरह फ्री रहते हैं। Samsung का कहना है कि स्मार्ट ग्लासेस में प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कई सुरक्षा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
ये भी पढ़े-ः Samsun Galaxy Z Flip 8 Launch: ₹1.24 लाख में आया मुड़ने वाला फोन, बड़ी डिस्प्ले और AI फीचर्स ने जीता दिल
दो प्रीमियम डिजाइन ऑप्शन
Samsung ने इन AI Smart Glasses के डिजाइन के लिए दो मशहूर ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है।
- Gentle Monster – ब्लैक राउंड फ्रेम डिजाइन
- Warby Parker – ब्राउन फिनिश डिजाइन
दोनों मॉडल स्टाइल और कम्फर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
कीमत और उपलब्धता
Samsung ने फिलहाल अपने AI Smart Glasses की कीमत और बाजार में उपलब्धता की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले महीनों में इसकी बिक्री और प्राइसिंग से जुड़ी जानकारी साझा करेगी।
CJI Surya Kant Ultimatum DMRC: 'दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खोला तो दखल देंगे'- CJI सूर्यकांत का सख्त रुख
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन समेत 16 प्रमुख स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। गुरुवार सुबह जैसे ही सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने यह मामला सीजेआई सूर्यकांत के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने अदालत को अवगत कराया कि मेट्रो सेवा अचानक रोके जाने से सैकड़ों वकीलों, याचिकाकर्ताओं और अदालती कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है।
'दोपहर तक नहीं खोला तो कोर्ट करेगा दखल'- सीजेआई सूर्यकांत
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर लंच के समय तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को आम यात्रियों और वकीलों के लिए नहीं खोला गया, तो वे इस मामले में सीधे न्यायिक दखल देंगे। सीजेआई ने आश्वस्त किया कि अदालत की कार्यप्रणाली में किसी भी प्रशासनिक या पुलिसिया प्रतिबंध के कारण बाधा नहीं आने दी जाएगी।
अनुपस्थित वकीलों के खिलाफ प्रतिकूल आदेश न देने के निर्देश
मेट्रो बंदी के कारण वकीलों के अदालत न पहुंच पाने की व्यावहारिक समस्या को देखते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने मानवीय और संवेदनशील रुख अपनाया। उन्होंने सर्वोच्च अदालत की सभी पीठों और जजों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि विरोध-प्रदर्शन और मेट्रो सेवा बाधित होने की वजह से कोई वकील या पक्षकार आज अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उनके खिलाफ कोई भी प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।
DMRC के फैसले से दिल्ली में हड़कंपउल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस के निर्देशों पर डीएमआरसी ने सुबह 7:30 बजे से ही लुटियंस दिल्ली और आसपास के 16 व्यस्ततम मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इनमें सुप्रीम कोर्ट, राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे बड़े स्टेशन शामिल हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई द्वारा दिए गए दोपहर तक के अल्टीमेटम के बाद दिल्ली मेट्रो और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई है।




















