'टीवी चैनल जैसे काम मत कीजिए...' भरी सभा में क्यों बोले सीजेआई सूर्यकांत, नए-नवेले वकीलों को नसीहत
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने 2025 बैच के नए एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AOR) को संबोधित करते हुए कहा कि वकालत में सफलता सोशल मीडिया की लोकप्रियता से नहीं, बल्कि मेहनत, तैयारी और विश्वसनीयता से मिलती है. उन्होंने कहा कि 'दिखना' और 'विश्वसनीय होना' अलग-अलग बातें हैं. CJI ने नए वकीलों को सलाह दी कि वे ऑनलाइन पहचान बनाने की बजाय अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें, ताकि अदालत को उनके नाम से ही उनकी तैयारी पर भरोसा हो.
सिक्किम सुरंग हादसा: एक और मजदूर का शव मिला, अब तक 17 की मौत की हुई पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Sikkim Tunnel Collapse: सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बुधवार को एक और मजदूर का शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है. शुरुआती जांच में मीथेन गैस विस्फोट को हादसे की वजह माना गया है.
























