A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

'तुम्हारी मां मर्दों संग होटल में जाती थी...' पति ने बेटे के सामने कही घटिया बात, छलका PAK हसीना का दर्द

Pakistani Influencer Nabiha Ali Khan: पाकिस्तान की पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नबीहा अली खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी दूसरी शादी टूटने की कगार पर है और उन्होंने पति हारिस खोखर से तलाक की मांग की है. इस बीच एक इंटरव्यू में नबीहा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके साथ मारपीट शुरू हो गई थी और ससुराल वालों ने भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. 

इंटरव्यू में छलका दर्द

MYK News TV को दिए इंटरव्यू में नबीहा अली खान अपनी टूटी शादी को याद करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की हर कोशिश की, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते चले गए. नबीहा ने दावा किया कि शादी की तीसरी ही रात उनके पति ने उनके साथ मारपीट की थी. इसके बाद भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और रिश्ते को संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन समय के साथ स्थिति और खराब होती गई.

'पति ने दी जान से मारने की धमकी'

इंटरव्यू में नबीहा ने आरोप लगाया कि उनके पति हारिस खोखर ने उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि रिश्ते में सिर्फ शारीरिक हिंसा ही नहीं, बल्कि मानसिक प्रताड़ना भी लगातार जारी रही. उनका कहना है कि उन्हें अपमानित किया जाता था और कई बार उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई.

'बेटे के सामने मेरे कैरेक्टर पर लगाए आरोप'

नबीहा ने सबसे ज्यादा दर्द उस घटना को बताया जब उनके मुताबिक उनके पति ने उनके बेटे के सामने ही उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाए. भावुक होते हुए उन्होंने कहा, "मैं बहुत कुछ सहती रही, लेकिन जब मेरे बेटे के सामने मुझे गालियां दी गईं और मेरे कैरेक्टर पर आरोप लगाए गए, तब मैं पूरी तरह टूट गई." उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने उनके बेटे से कहा कि उसकी मां के कई मर्दों के साथ संबंध हैं और वो होटलों में उनके साथ रहती हैं. नबीहा ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा, "मैं कभी किसी के साथ होटल नहीं गई. मुझ पर मेरे ही बेटे के सामने ऐसे आरोप लगाए गए. मैंने बहुत कुछ सहा, लेकिन एक मां के लिए इससे बड़ा दर्द क्या हो सकता है?"

'गालियां दीं, हाथ उठाया और बेइज्जत किया'

नबीहा ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान उन्हें लगातार अपमान का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि उन्हें गालियां दी गईं, उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इसके बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश जारी रखी. उनका कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक चुप रहकर सब कुछ सहा, लेकिन आखिरकार जब हालात असहनीय हो गए तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.

सास और भाभी पर भी लगाए आरोप

इंटरव्यू में नबीहा अली खान ने अपने ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वो अपनी सास और पति की भाभी को कभी माफ नहीं कर पाएंगी. उनके मुताबिक, परिवार के कुछ सदस्यों की वजह से ही उनका घर टूट गया. नबीहा ने दावा किया कि उन्होंने अपने पति को उनकी भाभी के साथ एक कमरे में देखा था. 

'शादी के बाद भी मैं ही खर्च उठाती थी'

नबीहा ने ये भी आरोप लगाया कि शादी के बाद घर का ज्यादातर खर्च वही उठाती थीं. उनका दावा है कि उनके पति आर्थिक रूप से उनका सहयोग नहीं करते थे और उन्होंने सिर्फ पॉपुलेरिटी हासिल करने के लिए उनसे शादी की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें अब महसूस होता है कि इस रिश्ते की नींव ही मजबूत नहीं थी.

तलाक की प्रक्रिया जारी

नबीहा अली खान ने बताया कि उन्होंने पति हारिस खोखर से तलाक की मांग कर दी है. फिलहाल दोनों का मामला पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी बहस हो रही है.

ये भी पढ़ें: 'बच्चा पालने के लिए सोना पड़ेगा तो करूंगी....', फिर इस पर बोलीं 'वड़ा पाव गर्ल', इमोशनल होकर कही ये बात

Continue reading on the app

Jantar Mantar protest News: प्रदर्शन पर कांग्रेस Vs AAP में छिड़ा महा-संग्राम! | CJP Protest

Jantar Mantar protest News: CJP प्रोटेस्ट के बाद सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात! | CJP Protest विरोध प्रदर्शन और सियासी मुद्दों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तल्खी चरम पर पहुंच गई है! गठबंधन और राजनीतिक समीकरणों को दरकिनार करते हुए दोनों पार्टियां अब सीधे एक-दूसरे के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैं, जिससे देश की राजनीति में हलचल मच गई है। #jantarmantar #delhi #parliament #breakingnews #CongressVsAAP #AAPVsCongress #DelhiPolitics ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

England हार पर Shreyas Iyer बोले, मुश्किल दौर था, Zimbabwe में होगी दमदार वापसी

भारत के T20I कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज़ में मिली हार को मुश्किल दौर बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि टीम को कई सकारात्मक बातें मिली हैं। उन्होंने हरारे में 23 जुलाई से शुरू होने वाली ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज़ से पहले हालात के हिसाब से खुद को ढालने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। अपनी कप्तानी की मुश्किल शुरुआत के बाद - जिसमें आयरलैंड के खिलाफ़ 2-0 से सीरीज़ हार और इंग्लैंड से 4-0 की हार (एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था) शामिल थी - अय्यर ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ होने वाली सीरीज़ को लेकर उत्साह ज़ाहिर किया। उन्होंने इंग्लैंड में आई मुश्किलों को माना और कहा कि टीम ने उस अनुभव से ज़रूरी सबक सीखे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Tilak Varma का स्ट्राइक रेट पर पलटवार, बोले- मैं हालात के हिसाब से खेलता हूं


अय्यर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सबसे पहले तो, यहाँ आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार ज़िम्बाब्वे और हरारे आया हूँ। मौसम बहुत अच्छा है और लोग खुशमिजाज़ लग रहे हैं। इसलिए, यहाँ एक रोमांचक सीरीज़ की उम्मीद है। और हाँ, इंग्लैंड में हमारा समय थोड़ा मुश्किल भरा था, लेकिन उससे हमें कई अच्छी बातें भी सीखने को मिलीं। हमें पता चला कि आगे एक टीम के तौर पर हमें क्या करना है, और मैदान पर उतरने के बाद हमें किस तरह की सूझ-बूझ, जागरूकता और हालात के हिसाब से ढलने की क्षमता की ज़रूरत है। यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी। हममें से कुछ खिलाड़ी पहली बार खेल रहे हैं, इसलिए हम जितनी जल्दी हालात के हिसाब से ढलेंगे, नतीजे उतने ही अच्छे होंगे।


अय्यर ने सिकंदर रज़ा की कप्तानी वाली ज़िम्बाब्वे टीम की भी तारीफ़ की। उन्होंने टीम की मज़बूत लाइन-अप और अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी का ज़िक्र किया, जिनमें से कुछ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत सीरीज़ जीतने के लिए तेज़ी से हालात के हिसाब से ढलने पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनकी टीम और लाइनअप बहुत शानदार है। उनमें से कुछ खिलाड़ी IPL में भी खेल चुके हैं, इसलिए उनके पास काफी अनुभव है और यह एक बेहतरीन सीरीज़ होने वाली है। आखिर में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और अपनी टीम को जिताना चाहता है। और हम भी इसी मकसद से यहां आए हैं - जीतने के लिए।

 

इसे भी पढ़ें: ICC वनडे रैंकिंग: Rohit Sharma और Shubman Gill ने लगाई छलांग, Kohli से घटा फासला!


भारत के अनुभवहीन बॉलिंग अटैक के बारे में बात करते हुए, अय्यर ने युवा खिलाड़ियों को बिना किसी डर के खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने व्यक्तिगत चिंताओं के बजाय वर्तमान पर ध्यान देने और टीम की एकजुटता बनाए रखने के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने समझाया कि मुझे लगता है कि उन्हें हारने का डर नहीं होना चाहिए। क्योंकि जब मन में ऐसे विचार होते हैं, तो आप बस बने रहने के लिए खेलते हैं। जब हारने का डर नहीं होता, तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए मुझे यह संदेश देना है कि आपको बाहर हो रही बातों, लोगों की राय या जैसा कि आपने कहा, इस सीरीज़ के उतार-चढ़ाव के बारे में ज़्यादा नहीं सोचना चाहिए। हमें वर्तमान पर ध्यान देना होगा। हम जितनी बेहतर क्रिकेट खेलेंगे और टीम एकता के साथ खेलेंगे, टीम को उतना ही फ़ायदा होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में हम बाद में सोचेंगे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 22 Jul 2026 19:04:21 +0530

  Videos
See all

Patna Protest में बवाल, कई पुलिसकर्मी हुए घायल! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-22T13:37:38+00:00

Nitish Kumar | विपक्ष के हंगामे के बीच संसद पहुंचे Nitish Kumar! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-22T13:43:17+00:00

Dimple Yadav ने संसद में लगाए 'Shame Shame' के नारे! | #shorts #akhileshyadav #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-22T13:44:49+00:00

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi: Paper Leak | Congress Protest | Parliament | PM Modi | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-22T13:37:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once