MrBeast Net Worth: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं मिस्टर बीस्ट, जानें दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर का असली नाम?
MrBeast Net Worth: यूट्यूब की दुनिया में सबके चहेते और सबसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर MrBeast ने शादी कर ली है. उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड थिया बूयसन (Thea Booysen) के साथ एक प्राइवेट फंक्शन में वाइट वेडिंग की.दोनों की शादी ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के खूबसूरत नेकर आइलैंड पर परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई. ऐसे में अब मिस्टर बीस्ट एक बार फिर चर्चा में आ गए है. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनियाभर में मशहूर मिस्टर बीस्ट का असली नाम क्या है. तो चलिए जानते हैं, साथ ही उनकी नेटवर्थ के बारे में भी जानेंगे.
क्या है MrBeast का असली नाम?
7 मई 1998 में जन्में MrBeast का असली नाम जिमी डोनाल्डसन (Jimmy Donaldson) है. उन्होंने 12 साल की उम्र से यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने ‘MrBeast6000’ नाम से चैनल बनाया था, जिसमें वो शुरुआती दिनों में वीडियो गेम की कमेंट्री, मजेदार क्लिप्स और रिएक्शन वीडियो बनाते थे. फिर 2017, उन्होंने एक ऐसा वीडियो बनाया जिसमें वे लगातार 44 घंटे तक गिनती करते नजर आए थे, जिसका नाम था 'काउंटिंग टू 100000' और इस वीडियो ने उन्हें वायरल स्टार बना दिया और यहीं से जिमी डोनाल्डसन पूरी दुनिया में मिस्टर बीस्ट बनकर छा गए.
मिस्टर बीस्ट की नेटवर्थ
मिस्टर बीस्ट महीने में कभी एक तो कभी तीन वीडियो ही डालते हैं, लेकिन हर वीडियो पर औसतन 10 करोड़ व्यूज मिलते हैं. यही वजह है कि वो करोड़ों की कमाई कर पाते हैं. 2023 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था, जबकि 2024 में फोर्ब्स ने उन्हें सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूब क्रिएटर घोषित किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर बीस्ट एक साल में 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 808 करोड़ (MrBeast Net Worth) रुपए कमाते हैं. उनकी कुल संपत्ति 2026 में 2.6 बिलियन डॉलर यानी लगभग 21,700 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- दुनिया के सबसे पॉपुलर यूट्यूबर MrBeast ने रचाई शादी, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शेयर की वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें
हर महीने कितना कमाते हैं MrBeast?
MrBeast की हर महीने की कमाई की बात करें तो वो करीब 50 मिलियन डॉलर यानी 417 करोड़ रुपए कमाते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी सालाना इनकम 600 से 700 मिलियन डॉलर के बीच है. इसमें यूट्यूब एड्स, ब्रांड स्पॉन्सरशिप, चॉकलेट ब्रांड Feastables की बिक्री, मर्चेंडाइज और Amazon के साथ रियलिटी शो के डिल भी शामिल हैं. मिस्टर बीस्ट सिर्फ एक यूट्यूबर नहीं हैं, वो एक पूरी दुनिया के मालिक हैं. उनका चॉकलेट ब्रांड के अलावा MrBeast Burger जैसे बड़े बिजनेस भी हैं.
समाज सेवा करते हैं मिस्टर बीस्ट
मिस्टर बीस्ट भले ही दुनिया के टॉप यूट्यूबर हैं और उनके पार करोड़ों पैसे हैं. लेकिन वो जमीन से जुड़े इंसान हैं. वो काफी सारे कैंपेन में पैसे निवेश करते हैं. TeamTrees कैंपेन में उन्होंने 2.5 करोड़ पेड़ लगाने के लिए 25 मिलियन डॉलर इकट्ठा किए, साथ ही TeamSeas में समुद्र तट और नदियों से कचरा हटाने के लिए 30 मिलियन डॉलर जुटाए और 2025 में Mark Rober के साथ मिलकर #TeamWater कैंपेन के जरिए WaterAid के लिए 40 मिलियन डॉलर यानी 334 करोड़ रुपए इकट्ठा किए. बता दें, उन्होंने कहा था कि वो जितना भी पैसा कमा रहे हैं, मरने से पहले सब दान कर देंगे.
शादी कर बसाया घर
वहीं, इस समय मिस्टर बीस्ट अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में वो और थिया बूयसन बेहद खुश नजर आ रहे हैं. दोनों ने समुद्र किनारे बने शानदार वेन्यू पर एक-दूसरे का हाथ थामकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया. शादी का पूरा इवेंट बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए. मीडिया या बड़ी भीड़ से दूर इस इवेंट को बेहद सादगी लेकिन शानदार अंदाज में आयोजित किया गया.
ये भी पढ़ें- बहरे परिवार से ताल्लुक रखती थीं Kaylee Hottle, खुद भी सुन नहीं सकती थी एक्ट्रेस, 18 की उम्र में कैसा हुआ निधन?
'मैंने बीते 4 महीने में बहुत उतार-चढ़ाव देखा...', वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल, कहा- अपना नेचुरल गेम खेलूंगा
Vaibhav Sooryvanshi : भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं. इससे पहले बीसीसीआई ने 15 साल के इस युवा बल्लेबाज का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वैभव ने अपनी मन की बातें कहीं हैं और बताया कि हरारे क्रिकेट स्टेडियम उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने अंडर-19 टीम के साथ अभी 4 महीने पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी.
वैभव सूर्यवंशी ने हरारे को बताया मैमोरेबल
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 टीम के साथ मिलकर इसी साल हरारे क्रिकेट क्लब में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, जिसके फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया था. अब वैभव को एक बार फिर इस मैदान पर उतरना है, जिसके लिए वह काफी उत्साहित हैं.
बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में वैभव हरारे क्रिकेट क्लब को स्पेशल बताते हुए कहते हैं कि, "अभी हम जिम्बाब्वे में हैं. ये मेरे लिए बहुत मैमोरेबल ग्राउंड है. चार महीने पहले हमने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था और जीता था. भारत का प्रतिनिधित्व करना हर किसी का सपना होता है और इतने अच्छे ग्राउंड पर वापस आकर खेलना वाकई खास है, जहां हमने चार महीने पहले ही वर्ल्ड कप जीता था. तो अब हम इंज्वॉय करेंगे."
Back to the scene of a record-breaking performance ✨
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
With more history in his sights for #TeamIndia ????????
???????????? ????????????????????????, ???????????????? ????????????????????????????????, ft. Vaibhav Sooryavanshi ???? - By @ameyatilak #ZIMvIND https://t.co/naNWgISaas
पिच और कंडीशंस से परिचित हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि उन्हें हरारे क्रिकेट क्लब की पिच और कंडीशंस का काफी अंदाजा है, क्योंकि उन्होंने इसी साल वहां मैच खेले हैं. 15 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, "यहां पर पिच और जो भी हालात हैं उसका अंदाजा पिछली बार लगा था उसको ध्यान में रखते हुए खुद को इस सीरीज में बैक करूंगा और अपना नेचुरल गेम खेलने की कोशिश करूंगा. इस मैदान पर मैंने 2 मैच खेले थे और दोनों ही बहुत अच्छे रहे थे. तो पूरी कोशिश करुंगा की उस फॉर्म को आगे भी जारी रखूं."
"मुझे जो भी चाहिए कोच उसे उपलब्ध करा रहे हैं, जो भी मुझे प्रैक्टिस चाहिए वह मिली तो काफी अच्छा लग रहा है जिससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी बेहतर है. पिछले चार महीनों में मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां जीवन भर ऐसा होता रहेगा, जिसमें मुझे बस प्रोसेस को फॉलो करना है."
हरारे क्रिकेट क्लब में कमाल का है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास हरारे क्रिकेट क्लब में खेलने का अच्छा अनुभव है. उन्होंने अंडर -19 के लिए यहां 7 मैचों की 7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए और उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के भी निकले थे. इस मैदान पर ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल भारत की ओर से इंग्लैंड के के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत 175 रनों की आतिशी पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था.
वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका
वैभव सूर्यवंशी के पास हरारे में इतिहास रचने का मौका है. इस खिलाड़ी ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 139 छक्के लगा चुके हैं. ये सिक्स उन्होंने 37 मैचों की 37 पारियों में खेलते हुए लगाए हैं. ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अगर इस युवा के बल्ले से 11 छक्के निकल तो वह टी20 क्रिकेट में 150 छक्के का आंकड़ा छू लेंगे. इसके साथ ही वैभव इस फॉर्मेट में सबसे तेज (पारियों के हिसाब से) 150 छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: 'ये बल्लेबाजों की दुनिया उसे नहीं समझ पाएगी', अश्विन ने लगाई टीम मैनेजमेंट की क्लास, बोले-कुलदीप को नहीं खेलना चाहिए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















