'ये बल्लेबाजों की दुनिया उसे नहीं समझ पाएगी', अश्विन ने लगाई टीम मैनेजमेंट की क्लास, बोले-कुलदीप को नहीं खेलना चाहिए
Ravi Ashwin On Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं. वह टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर भी अक्सर सवाल उठाते हैं और अब उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात की है, जो प्लेइंग-11 में जगह पाने का हकदार तो है, लेकिन उसे बाहर बैठना पड़ रहा है. इतना ही नहीं उनका ये भी कहना है कि बल्लेबाजों की ये दुनिया कभी गेंदबाज का कॉन्फिडेंस और रिदम नहीं समझ सकती.
रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर साधा निशाना
Happy Birthday Bhai! Grateful for all the guidance throughout. Have a great one ♥️@ImRo45 pic.twitter.com/h4LCTNfUZO
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) April 30, 2026
पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं. इस खिलाड़ी के पास अनुभव भी है और काबिलियत भी है, मगर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अश्विन का कहना है कि ये बल्लेबाजों की दुनिया है, जो कभी गेंदबाज का कॉन्फिडेंस और रिकदम नहीं समझ सकती.
अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "कुलदीप को बिलकुल नहीं खेलना चाहिए. इसकी कोई जरूरत नहीं है. ये बल्लेबाजों की दुनिया है, जो कभी बॉलर का कॉन्फिडेंस और रिदम नहीं समझ सकती. मैं इंडियन क्रिकेट का बहुत बड़ा शौकीन हूं. मैं हमेशा इंडियन क्रिकेट के बारे में सोचता हूं."
"जब आईपीएल चल रहा होता है, तो भी मैं सोचता रहता हूं, ये इंडियन क्रिकेट के लिए क्या कर सकता हूं. कुलदीप उस स्टेज पर है, जहां वह 35 या 36 साल की उम्र तक खेलेगा. उसका अच्छा कॉन्ट्रैक्ट है. वह हाल ही में आईपीएल ट्रेड में गया था. उसे अपना बैग पैक करके आ जाना चाहिए था. जैसा मोहम्मद कैफ ने कहा, इसका क्या मतलब है."
170 wickets in around 120 matches and still fighting for a permanent spot. Kuldeep Yadav hasn’t lacked performances, he’s lacked consistent backing. Ashwin knows exactly what he’s talking about. ????????????
— TrueCricketHQ (@TrueCricketHQ) July 21, 2026
कुलदीप यादव को बताया बेस्ट रिस्ट स्पिनर
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव को बेस्ट रिस्ट स्पिनर माना. उनका कहना है कि कुलदीप एडम जंपा से भी बेहतर हैं. उन्होंने कहा, "कुलदीप ने 120 मैचों में लगभग 170 विकेट लिए हैं. अगर आप दुनियाभर के रिस्ट स्पिनरों को देखें, तो वह एडम ज़म्पा से भी बेहतर हैं. हम एडम जम्पा को व्हाइट-बॉल के अच्छे स्पिनरों में से एक मानते हैं. वह उन सभी से आगे हैं."
मैनेजमेंट कुलदीप पर भरोसा नहीं करती
अश्विन ने आगे कहा कि तीसरे वनडे के बाद काफी कुछ बदल गया है. उन्होंने साफ कहा है कि मैनेजमेंट को कुलदीप यादव पर जरा सा भी भरोसा नहीं है, क्योंकि वह तो जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भी कुलदीप को नहीं खिला रहे हैं.
उन्होंने कहा, "कल से पहले, मैं कहता था कि कुलदीप को किट बैग के साथ वहीं रहना चाहिए और अपनी बैटिंग बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए. लेकिन तीसरे वनडे के बाद, बहुत कुछ बदल गया... इस टीम में, जहां आपको नंबर 8 पर बैटिंग की जरूरत नहीं है. आप बॉलिंग की मजबूती के साथ गए और फिर भी, जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी के बाद भी, आप कुलदीप यादव को नहीं ले रहे हैं. इसका मतलब है कि मैनेजमेंट का कुलदीप यादव पर भरोसा बिल्कुल जीरो है. टीम मैनेजमेंट को कुलदीप यादव पर जरा भी भरोसा नहीं है."
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर है महारिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा करने ही रच देंगे इतिहास
छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, प्रदर्शनारियों पर लाठीचार्ज में CJI ने सुनाया ये बड़ा फैसला
Supreme Court: जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर याचिक दाखिल की गई थी. इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है.
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन याचिकाकर्ता की तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं हुई. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत से पुलिस कार्रवाई के वीडियो देखने और स्वतः संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई करने की मांग की थी. हालांकि, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है। उन्होंने वकील को सलाह देते हुए कहा कि इस तरह कोर्ट का और अपना समय बर्बाद न करें. इस टिप्पणी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया.
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















