खाने को तरस रहे आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली, रहने को भी नहीं है घर, एक्स पत्नी ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Aamir Khan Step Brother: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक्स पति हैदर अली खान, उनके परिवार और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं. ईवा ने कहा कि शादी से पहले ही उन्हें इस बात का संकेत मिल गया था कि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. उन्होंने ये भी दावा किया कि आमिर खान अपने पिता ताहिर हुसैन के दूसरे परिवार से दूरी बनाकर रखते थे. चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
शादी से पहले ही मिली थी चेतावनी
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ईवा ग्रोवर ने बताया कि जब उनकी शादी हैदर अली खान से होने वाली थी, तब कुछ लोगों के जरिए उन्हें ये बात पता चली थी कि आमिर खान इस रिश्ते को सही नहीं मानते थे. ईवा ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि आमिर खान का मानना है कि वो गलत फैसला ले रही हैं. हालांकि, उस समय उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया. उनके मुताबिक, "मैंने सुना था कि आमिर सर ने कहा था कि मैंने सही फैसला नहीं लिया है. ये बात शादी से पहले ही मेरे पास पहुंच गई थी, लेकिन मैंने उस समय इसे नजरअंदाज कर दिया. मुझे लगा कि लोग ऐसी बातें करते रहते हैं और शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा."
'आमिर खान इस परिवार से दूरी बनाए रखते थे'
इंटरव्यू के दौरान ईवा ने ताहिर हुसैन के परिवार को लेकर भी कई दावे किए. उन्होंने कहा कि आमिर खान अपने पिता के इस परिवार से ज्यादा संबंध नहीं रखते थे. ईवा के अनुसार, हैदर अली खान और उनकी बहन ताहिर हुसैन की बायोलॉजिकल बच्चे नहीं थे, बल्कि ताहिर हुसैन की दूसरी पत्नी शहनाज खान की पहली शादी से हुए बच्चे थे. ईवा का दावा है कि इसी वजह से परिवार के भीतर रिश्तों में दूरियां थीं.
ताहिर हुसैन के आखिरी दिनों को लेकर भी किया दावा
ईवा ग्रोवर ने इंटरव्यू में ताहिर हुसैन के अंतिम दिनों का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि जब ताहिर हुसैन की तबीयत काफी खराब थी, तब आमिर खान उन्हें पुणे ले गए थे ताकि उनकी देखभाल की जा सके. ईवा का कहना है कि उस दौरान उनकी एक्स सास शहनाज खान को भी ताहिर हुसैन से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा, "आमिर खान सर इस परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते थे. जब ताहिर अब्बू जिंदगी के आखिरी दौर में थे, तब उन्हें पुणे ले जाया गया. मेरी पूर्व एक्स, जो उनसे बहुत प्यार करती थीं, उन्हें भी उनसे मिलने नहीं दिया गया."
'सदमे में चली गईं मेरी एक्स सास'
ईवा ने आगे कहा कि इस घटना का उनकी एक्स सास शहनाज खान पर गहरा असर पड़ा. उनके मुताबिक, वो मानसिक रूप से टूट गई थीं और लगातार ताहिर हुसैन का नाम लिया करती थीं. ईवा ने दावा किया कि धीरे-धीरे उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई. बाद में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और उनका निधन हो गया. उन्होंने कहा कि ये पूरी घटना उनके लिए बेहद दर्दनाक था और उन्होंने अपनी आंखों के सामने परिवार को बिखरते देखा.
शादीशुदा जिंदगी को बताया दर्दनाक
ईवा ग्रोवर पहले भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं. उन्होंने एक बार फिर कहा कि हैदर अली खान के साथ उनका वैवाहिक जीवन बेहद कठिन रहा. ईवा का आरोप है कि शादी के दौरान उनके साथ घरेलू हिंसा होती थी. उन्होंने दावा किया कि हैदर कई बार उनके साथ मारपीट करते थे. लगातार बढ़ते विवादों और हिंसा के कारण आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला किया और उनका तलाक हो गया. ईवा और हैदर की एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश ईवा ने की.
'आज भी हैदर के लिए दुख होता है'
हालांकि दोनों का रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ, लेकिन ईवा ने कहा कि आज भी उन्हें हैदर अली खान के लिए दुख होता है. उन्होंने दावा किया कि हैदर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. उनके पास रहने के लिए स्थायी घर तक नहीं है और कई बार उन्हें खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है. ईवा ने कहा कि कभी कोई दोस्त उन्हें अपने यहां रख लेता है तो कभी किसी चॉल में रहने की व्यवस्था हो जाती है. उन्होंने ये भी दावा किया कि हैदर ऐसे लोगों के बीच रहते हैं जो उन्हें नशे की ओर धकेलते हैं. ईवा ने भावुक होते हुए कहा, "जो कुछ भी हमारे बीच हुआ, वो बहुत बुरा था. लेकिन इंसानियत के नाते आज भी मुझे उनके लिए दुख होता है. मैं बस यही चाहती हूं कि उनकी जिंदगी में कभी शांति आए."
काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेसी, प्रियंका ने कहा- छात्रों का संघर्ष जायज
Congress Protest: संसद में आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है. लगातार तीसरे दिन संसद में विपक्ष का सख्त विरोधी रुख देखने को मिल रहा है. बीती शाम भारी हंगामे के बाद आज कांग्रेसी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे हैं. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज सांसद शामिल हैं.
छात्रों के मुद्दे पर अब संसद के भीतर भी सियासत तेज हो गई है. विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह प्रदर्शन छात्रों के साथ हुए व्यवहार, NEET विवाद और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है.
#WATCH | Delhi: Wearing black clothes, Opposition MPs protest on the Parliament premises.
— ANI (@ANI) July 22, 2026
Earlier this morning, Congress MP Pawan Khera told ANI that all Opposition MPs are wearing black today as a mark of "protest against what they have done to the students of this country in… pic.twitter.com/TeSJhhoBjs
प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे साथ जो हुआ, वह अहम नहीं है. आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज हैं और वे अपने हक की बात कर रहे हैं. कहा कि छात्रों का संघर्ष जायज है और वे बदलाव चाहते हैं. बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं. शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है.
यह भी पढ़ें: CJP Protest Day 33th: पिज्जा-बर्गर से लेकर मोमोज और थाली तक….देश भर से प्रदर्शनकारियों के लिए खाना ऑर्डर कर रहे लोग
विरोध का मकसद युवाओं के हितों की रक्षा करना- पवन खेड़ा
कांग्रेसी सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे सभी सांसद विरोध जताने के लिए (काले कपड़े पहनेंगे). यह विरोध इस बात के लिए है कि उन्होंने दिल्ली में देश के छात्रों के साथ क्या किया है, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की जिद के खिलाफ है, और छात्रों के असंतोष पर सरकार के रवैये के खिलाफ है. इसलिए, हमारे सभी सांसद विरोध के तौर पर आज काले कपड़े पहन रहे हैं. कहा कि यह भी कहते हैं, हमारे विरोध का मकसद युवाओं के हितों की रक्षा करना है. बीजेपी के विरोध का मकसद धर्मेंद्र प्रधान को बचाना है.
#WATCH | Delhi | Congress MP Pramod Tiwari says, "Every person will tremble looking at how force was used to arrest Rahul Gandhi. He has the DNA of Pandit Jawaharlal Nehru, Indira Gandhi and Rajiv Gandhi, unlike the BJP, which has the NDA of the Britishers. Congress will fight… pic.twitter.com/45nJvtCV56
— ANI (@ANI) July 22, 2026
राहुल में नेहरू, गांधी का DNA- प्रमोद तिवारी
संसद पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के लिए जिस तरह से बल का इस्तेमाल किया गया, उसे देखकर हर कोई कांप उठेगा. उनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का DNA है, जबकि BJP में अंग्रेजों का DNA है. कांग्रेस आखिर तक लड़ेगी.
यह भी पढ़ें: Congress Protest: ‘देश इनकी मर्जी से नहीं चलेगा’, रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर निशाना
शिक्षा मंत्री बने रहने की नैतिक जिम्मेदारी नहीं- वेणुगोपाल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री के तौर पर बने रहने की उनकी कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती. अब उनकी बात कौन सुनेगा? उनकी नैतिक ज़िम्मेदारी कहां है? 1.8 अरब लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, और देश के बच्चों को बचाने के लिए उन्हें इस्तीफा देना ही होगा. वहीं सांसद के सुरेश ने कहा कि आज हम सभी ने ये (काले कपड़े) पहने हैं क्योंकि कल विपक्ष के नेता (LoP) और अन्य सांसदों के साथ पुलिस ने जो बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया, उसके विरोध में हम आज मकर द्वार के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















