Commonwealth Games: 125 एथलीट्स के साथ उतरेगा भारत, नीरज-मीराबाई समेत इन स्टार्स पर रहेगी नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत 125 खिलाड़ियों के मजबूत दल के साथ उतर रहा है. इस बार एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में पदक की बड़ी उम्मीदें हैं. नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन जैसे अनुभवी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.
The post Commonwealth Games: 125 एथलीट्स के साथ उतरेगा भारत, नीरज-मीराबाई समेत इन स्टार्स पर रहेगी नजर appeared first on Prabhat Khabar.
सिक्किम में टनल पर लैंडस्लाइड, 20 मजदूरों के शव मिले:5 अब भी फंसे; टनल में मीथेन गैस भरी, बचावकर्मी बेहोश हुए
सिक्किम में एनएचपीसी के हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 25 में से 20 मजदूरों के शव मंगलवार देर रात बरामद कर लिए गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं टीमें देर रात तक बाकी पांच मजदूरों तक नहीं पहुंच पाईं। ये मजदूर टनल में अलग-अलग पॉइंट पर फंसे थे। टीमें इन तक पहुंचने के लिए 24 घंटे से मशक्कत कर रही थीं, लेकिन टनल में मीथेन गैस भरी होने के चलते कई बचावकर्मी बेहोश हो गए। यह आदित-3 टनल है, जो नामची जिले के समरडुंग-झोलुंगय में बन रहे तीस्ता स्टेज-6 प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसे पटेल इंजीनियरिंग कंपनी बना रही थी। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… 40 मिनट ही चल पा रहा एक ऑक्सीजन सिलेंडर भास्कर नॉलेज सवालः मीथेन गैस से बड़ा खतरा क्या है? जवाबः मीथेन जहरीली गैस नहीं होती, लेकिन बंद सुरंग में यह ऑक्सीजन की मात्रा कम कर सकती है। ऑक्सीजन घटने पर दम घुटने और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है। अगर गैस चिंगारी संपर्क में आए तो आग लग सकती है या विस्फोट हो सकता है। सवालः टनल में रेस्क्यू इतना मुश्किल क्यों होता है? जवाबः टनल में रेस्क्यू सामान्य रेस्क्यू से अलग होता है। यहां जगह कम होती है और खतरे ज्यादा होते हैं। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लैंडस्लाइड के बाद मकान ढहने से 7 लोगों की मौत जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लोरान गांव में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से मिट्टी का एक घर ढह गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
