Ketan Agrawal Murder Case Updates: केतन मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा.. हत्या को दिखाना था हादसा इसलिये सिया और चेतन ने किया था ये फैसला, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
Ketan Agrawal Murder Case Updates: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा, आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने के लिए पहले कई जगहों की रेकी की।Rising Star: ग्वालियर के सारांश भारद्वाज ने फिर बढ़ाया MP का मान, DD National के शो में निभा रहे अहम भूमिका
मधुरिमा राजपाल
Rising Star: मध्य प्रदेश के युवा अभिनेता सारांश भारद्वाज एक बार फिर अपनी अभिनय प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन दिनों वे चर्चित टीवी धारावाहिक 'मुसद्दी की बेटी चली ऑफिस ऑफिस' में अपनी प्रभावशाली भूमिका के कारण चर्चा में हैं। यह धारावाहिक डीडी नेशनल (DD National) और Waves OTT पर प्रसारित हो रहा है, जहां उनके अभिनय को दर्शकों की सराहना मिल रही है।
ग्वालियर से निकलकर मुंबई तक का उनका सफर संघर्ष, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। रंगमंच से लेकर टीवी, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
थिएटर से शुरू हुआ अभिनय का सफर
सारांश भारद्वाज ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर से थिएटर एंड ड्रामा में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई पहुंचाया। शुरुआती संघर्ष के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और आज मनोरंजन जगत में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।
50 से अधिक नाटकों में किया अभिनय
मुंबई जाने से पहले सारांश ने करीब आठ वर्षों तक रंगमंच को समर्पित रहते हुए 50 से अधिक नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने ओडिपस, मैकबेथ, द चेरी ऑर्चर्ड जैसे विश्वप्रसिद्ध नाटकों के अलावा बुंदेलखंडी लोकनाट्य 'स्वांग' तथा संस्कृत नाटकों उत्तररामचरितम्, मालती-माधव और भगवदज्जुकीयम् में भी अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। रंगमंच के इस लंबे अनुभव ने उनके अभिनय को गहराई और विविधता प्रदान की।
टीवी, फिल्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनाई पहचान
सारांश भारद्वाज ने टीवी के कई लोकप्रिय कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वे 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 2', 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन 2', 'छोटे मियां' और 'छोटे मियां बड़े मियां' जैसे चर्चित शो का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वे बॉलीवुड फिल्म 'लुका छुपी' में भी अभिनय कर चुके हैं।
प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बने सारांश
ग्वालियर से मुंबई तक का सारांश भारद्वाज का सफर इस बात का उदाहरण है कि प्रतिभा, मेहनत और धैर्य के दम पर बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है। वर्तमान में 'मुसद्दी की बेटी चली ऑफिस ऑफिस' में उनकी दमदार भूमिका दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है और वे लगातार मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Haribhoomi