A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग

ईरान और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच भारत भी लगातार मध्यपूर्व के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सऊदी अरब पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैजल बिन फरहान के साथ लंबी बातचीत की। इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि तनाव के वक्त में भारत अपने सबसे भरोसेमंद साझेदारों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। रियाद में हुई इस बैठक में भारत और सऊदी अरब के रिश्तों को और मजबूत करने पर बात हुई। दोनों नेताओं ने इस बात पर चर्चा की कि बदलते हालात में दोनों देश किस तरह एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। बातचीत सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रही बल्कि पूरे अरब क्षेत्र की मौजूदा स्थिति ऊर्जा की सप्लाई और समुद्री रास्तों की सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बड़ी बात यह रही कि 3 महीने के अंदर यह अजित डोभाल का दूसरा सऊदी दौरा है। इससे पहले अप्रैल में भी वह रियाद गए थे। 

इसे भी पढ़ें: Houthi Rebels का Eye for an Eye एक्शन, Bab al-Mandeb Strait में Saudi Arabia की समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान

उस समय भी उन्होंने सऊदी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर दोनों देशों के रिश्तों, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्र के हालात पर बातचीत की थी। इतने कम समय में दोबाल का सऊदी जाना साफ बताता है कि भारत इस रिश्ते को कितना महत्व दे रहा है। बता दें पिछले कुछ सालों में भारत और सऊदी अरब के रिश्ते तेजी से मजबूत हुए हैं। पहले जहां दोनों देशों के बीच बात सिर्फ तेल खरीदने बेचने तक होती थी। वहीं अब सुरक्षा, निवेश, व्यापार और कई दूसरे क्षेत्रों में भी साथ मिलकर काम किया जा रहा है। पिछले साल दोनों देशों के बीच वीजा छूट का एक बड़ा समझौता हुआ था। इस समझौते का मकसद दोनों देशों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों की आवाजाही आसान बनाना था ताकि मिलकर काम करने में किसी तरह की दिक्कत ना आए। आपको बता दें भारत के लिए सऊदी अरब की अहमियत सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि वहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आता है बल्कि इस वजह से भी है क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में शांति बनी रहना भारत के लिए बेहद जरूरी है। अगर इस इलाके में तनाव बढ़ता है तो उसका असर तेल की कीमतों, व्यापार और समुद्री रास्तों पर पड़ सकता है और यही वजह है कि भारत लगातार इस क्षेत्र के देशों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Houthi Rebels की Saudi Arabia के जहाजों पर नाकेबंदी, Global Oil Supply पर मंडराया गहरा संकट

हालांकि सऊदी अरब में भारतीयों की बड़ी आबादी भी दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाती है। करीब 27 लाख भारतीय वहां रहते हैं और काम करते हैं। सऊदी सरकार भी कई बार यह कह चुकी है कि भारतीय समुदाय ने उसके विकास में बड़ा योगदान दिया है और यही वजह है कि दोनों देशों के बीच भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि यहां पर आपको एक और बात बता दें। पिछले साल पाकिस्तान और सऊदी के बीच एक डिफेंस फैक्ट हुआ था। जिसके बाद ऐसा लगा था कि सऊदी और भारत के रिश्तों में थोड़ी दूरी आएगी, लेकिन इसके बावजूद भारत ने सऊदी अरब के साथ अपने रणनीतिक संपर्कों की रफ्तार कम नहीं होने दी। पिछले कुछ महीनों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की लगातार दूसरी रियाद यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत खाड़ी क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली देश के साथ सुरक्षा ऊर्जा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर लगातार करीबी तालमेल बनाए हुए हैं। ऐसे में मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ता संवाद दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की अहमियत को और मजबूत करता है। कुल मिलाकर अजीत डोबाल का यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं रही। 

Continue reading on the app

सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान 21 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल, परिवार ने क्या बताया?

कॉकरोच जनता पार्टी के सोमवार को संसद चलो मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में एक 21 वर्षीय छात्रा कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल हुई हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित, भुवनेश्वर, शमी को टीम इंडिया में जगह, रवि शास्त्री ने चुनी हैरतअंगेज टीम

साउथ अफ्रीका में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कौन-कौन शामिल होना चाहिए? इसका जवाब रवि शास्त्री ने दिया है. Tue, 21 Jul 2026 21:43:42 +0530

  Videos
See all

Sabse Badi Bahas: UP Election 2027 में Owaisi काटेंगे सपा, कांग्रेस के मुस्लिम वोट? | Akhilesh|N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T16:45:06+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: Iran को बर्बाद करके मानेंगे Donald Trump! | US-Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T16:45:56+00:00

रिहाई के बाद Priyanka Gandhi का सवाल | #PriyankaGandhi #NEET #StudentProtest #Congress #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T16:46:16+00:00

NEET मामले में हिरासत से छूटते ही Congress ने लगाए जोरदार नारे | #NEETProtest #Congress #CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T16:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once