ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में इतिहास रच दिया है. पंत ने इस मैच की दूसरी पारी में मुश्किल वक्त में टीम इंडिया के लिए 66 रनों की पारी खेली. इसी के साथ ऋषभ पंत ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. पंत अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है.
ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट के दूसरी पारी में खेली 66 रनों की बेहतरीन पारी
ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के चौथे दिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. टीम इंडिया ने 81 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया था. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने भारत की पारी को संभाला और स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन फिर पडिक्कल 44 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे छोर पर पंत टिके रहे, उन्होंने अपने पुराने अतरंगी अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला. बता दें कि पंत ने दूसरी पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा 69 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
RISHABH PANT HAS HIT A SIX OUTSIDE OF GALLE STADIUM ???? pic.twitter.com/jb2IEoGWKP
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 18, 2026
WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने ऋषभ पंत
ऋषभ पंत इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है. पंत अब WTC में कुल 2885 रन बना चुके हैं. वहीं शुभमन गिल ने 2867 रन बनाए हैं. जबकि पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 2716 रन बनाए हैं.
???? RISHABH PANT AT THE TOP IN WTC FOR INDIA ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 18, 2026
- Pant becomes the leading run getter for India in WTC history.
Rishabh Pant - 2885 runs.
Shubman Gill - 2867 runs.
Rohit Sharma - 2716 runs. pic.twitter.com/djrMdEH7Yt
टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले एशियन भी बने ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने अपनी 66 रनों की पारी में 2 छक्के लगाकर एक और इतिहास रच दिया है. पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. पंत से पहले यह कारनामा अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका था. वहीं, भारत की ओर से बात करें तो पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के लगाए थे. जबकि रोहित शर्मा ने भी अपने टेस्ट करियर में अब तक 91 छक्के जड़े हैं. अब पंत भारत के पहले और दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया है.
THE HISTORIC MOMENT ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 18, 2026
Rishabh Pant - First Asian batter to complete 100 Sixes in Test history. pic.twitter.com/MCOmvfGKqB
कन्या राशि वालों पर आज मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेगा फंसा पैसा, अशुभ समय में ना करें कोई काम
Aaj ka Kanya Rashifal 19 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 19 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








