Hanumankind At CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान मशहूर रैपर हनुमानकाइंड (Hanumankind) भी छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस कार्रवाई के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए और छात्रों के समर्थन में अपनी राय रखी। उनके पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
प्रदर्शन में पहुंचे हनुमानकाइंड
Hanumankind At CJP Protest
सोमवार को हनुमानकाइंड ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी तिरंगा लेकर मार्च करते नजर आ रहे थे। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि यह उस समय का दृश्य है, जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज शुरू नहीं किया था।
पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी
Hanumankind At CJP Protest
इसके बाद रैपर ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प दिखाई दे रही थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ इस तरह बल का इस्तेमाल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्था की उम्मीद करना कोई अपराध नहीं होना चाहिए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैंने दो अलग-अलग प्रदर्शन देखे। एक लोगों का था और दूसरा उसके जवाब में हुआ।"
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें हनुमानकाइंड मास्क पहनकर प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च करते दिखाई दिए। वीडियो बना रहे लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी रिकॉर्ड की।
कौन हैं हनुमानकाइंड? हनुमानकाइंड का असली नाम सूरज चेरुकट है। वह केरल के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अपने शुरुआती साल अमेरिका के टेक्सास में बिताए। आज वह भारत के सबसे चर्चित रैप कलाकारों में गिने जाते हैं। उनका गाना 'Big Dawgs' दुनियाभर में काफी मशहूर हुआ और इसी गाने ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
क्या है पूरा मामला? CJP, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कई छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार, NEET परीक्षा गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
इसी मांग को लेकर दिल्ली में 'चलो संसद' मार्च निकाला गया था। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।
Babar Azam Hundred: पाकिस्तान के फिर से टेस्ट कप्तान बने बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले शतक जड़कर फॉर्म दिखाई है. बाबर का बल्ला वेस्टइंडीज सेलेक्ट-11 के खिलाफ अभ्यास मैच में चला. उन्होंने त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में 151 गेंदों में 100 रन की पारी खेली. Tue, 21 Jul 2026 23:48:47 +0530