योगी कैबिनेट से महिलाओं का मिला तोहफा, छात्राओं को स्कूटी और हॉस्टल समेत 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर
UP News: योगी सरकार लगातार राज्य के लोगों को लगातार सौगात दे रही है. अब योगी सरकार ने छात्राओं को स्कूटी और होस्टल की सुविधा समेत कई सौगात देने जा रही है. जिस पर योगी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. इनमें छात्राओं को स्कूटी, नई इलेक्ट्रिक बस, लिंग एक्सप्रेसवे समेत 18 प्रस्ताव शामिल हैं. जिनको योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी एलान किया गया है. यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा. जो चार दिनों तक चलेगा. इस सत्र में योगी सरकार अनुपूरक बजट भी लेकर आएगी.
उच्च शिक्षा मंत्री ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी
योगी कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि हर संस्थान की 2025-26 में टॉप पांच प्रतिशत छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी.
- उन्होंने बताया कि ये स्कूली उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक होगी. छात्राओं को स्कूटी के साथ हेलमेट और एसेसरीज भी दी जाएगी. इसके साथ ही पांच लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा. बता दें कि योगी सरकार करीब 50 हजार छात्राओं को इसी साल स्कूटी देगी.
छात्राओं और महिलाओं के लिए हॉस्टल
इसके साथ ही योगी सरकार वाराणसी के बसंत महिला महाविद्यालय में एक छात्रावास की भी स्थापना कराएगी. जहां 112 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए 500 कमरे का हॉस्टल बनाया जाएगा. इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए भी प्रस्ताव पास किया गया है.
लिंक एक्सप्रेसवे को भी मिली मंजूरी
इसके अलावा योगी कैबिनेट ने लिंक एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी दे दी है. इसमें प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी मिली है. जबकि विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर भी योगी कैबिनेट में मुहर लगा दी है.
- ये एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा. 117 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है.
- इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर भी योगी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. बता दें कि ईपीसी मोड में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन प्रस्ताव पास किया गया है.
योगी कैबिनेट में लिए गए ये फैसले
इनके अलावा योगी कैबिनेट में जो फैसले लिए गए हैं उनमें 220 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की मंजूरी भी शामिल है. इनमें से कुछ बसें 50 और कुछ 42 शीटर होंगी. इन बसों की खरीद के लिए योगी सरकार ने 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला नौकरी का पिटारा, इस विभाग में 1800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती
- इसके साथ ही योगी सरकार ने संभल हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. इसे आगामी विधानसभा सत्र में विधानमंडल के पटल पर रखा जाएगा.
- योगी कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, आउटसोर्सिंग सेवा निगम के पोर्टल और सैलरी के लिए 20 करोड़ रुपया उधार दिया जाएगा. पांच साल बाद इसकी अदायगी शुरू होगी. दस साल में दो करोड़ सालाना की दर से इसे वापस लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी टैक्स पर CM योगी का बड़ा फैसला, जानें OTS योजना से कैसे लाखों लोगों को होगा फायदा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जिम्बाब्वे के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा चांस, जानिए कौन से 4 प्लेयर होंगे बाहर?
IND vs ZIM : भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 23 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 4 बजे होगा. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. अब अय्यर इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए किन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जाताते हैं और किन 4 खिलाड़ियों की अपनी प्लेइंग-11 से बाहर रखते हैं. तो आइए जानते हैं कि वो पहले टी20 मैच की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मौका देंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच से पहले अभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले जमकर नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.
Hitting the ground running in Harare ????
— BCCI (@BCCI) July 21, 2026
???? Snippets from #TeamIndia's first training session ahead of the #ZIMvIND T20I series ???? pic.twitter.com/ErTaDWBugB
कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग
भारतीय क्रिकेट टीम के पास पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमसन सिंह का विकल्प मौजूद होगा. ऐसा में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग अभिषेक शर्मा वैभवन सूर्यवंशी के साथ कर सकते हैं. ऐसे में प्रभसिमरन सिंह को टीम से बाहर होना पड़ेगा. भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी ईशान किशन कर सकते हैं. ईशान का नंबर 3 पर रिकॉर्ड शानदार है.
इन खिलाड़ियों पर होगा मिडिल ऑर्डर का दारोमदार
भारत के लिए नंबर 4 पर खुद कप्तान और श्रेयस अय्यर आएंगे. वहीं नंबर 5 पर तिलक वर्मा को खेलते हुए देख सकते हैं. टीम इंडिया के कप्तान और उपकप्तान दोनों ही मडिल ऑर्डर में टीम को संभालते हुए नजर आएंगे. अय्यर ने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था.
The start of a special chapter ✨
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
A proud moment as Vaibhav Sooryavanshi receives his #TeamIndia cap from Vice-Captain Tilak Varma ????
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/zpLtixYDgM
शिवम दुबे के ऊपर होगा फिनिशिंग का जिम्मा
टीम इंडिया के लिए नंबर 6 पर शिवम दुबे नजर आएंगे. उनके ऊपर टीम को शानदार फिनिश देने का जिम्मा होगा. वो टीम में बतौर फिनिशर खेलेंगे. उनका साथ ऑलराउंडर हर्ष दुबे दे सकते हैं. जो टीम के लिए नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं. हर्ष दुबे एक स्पिन ऑलराउंडर हैं. उनके साथ बतौर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती देंगे, जो टीम इंडिया के इस स्क्वाड में प्रमुख स्पिनर हैं.
ये 3 तेज गेंदबाज छुटाएंगे विरोधियों के पसीने
टीम इंडिया में बतौर तेज गेंदबाज मयंक यादव, प्रिंस यादव और यश ठाकुर नजर आ सकते हैं. मयंक अपनी तेज गति और उछाल के साथ जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को तंग करेंगे. तो वहीं प्रिंस यादव अपनी शानदार यॉर्कर और सटीक लाइन और लेंथ से विरोधियों के पसीने छुटाएंगे. वहीं यश ठाकुर अपनी गति और स्लो डिलीवरी के मिश्रण से धमाल मचा सकते हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
- अभिषेक शर्मा
- वैभव सूर्यवंशी
- ईशान किशन (विकेटकीपर)
- श्रेयस अय्यर(कप्तान)
- तिलक वर्मा
- शिवम दुबे
- हर्ष दुबे
- वरुण चक्रवर्ती
- मयंक यादव
- प्रिंस यादव
- यश ठाकुर
भारत की प्लेइंग-11 से बाहर रह सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
- रिंकू सिंह
- सूर्यांश शेडगे
- अशोक शर्मा
- प्रभसिमरण सिंह
ये भी पढ़ें : हरारे में फिर आएगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान, यहां 80 बॉल में 175 रन ठोक कर अकेले दम पर भारत को बयान था वर्ल्ड चैंपियन

News Nation