Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की होगी वाइड कार्ड एंट्री, फ्लॉप शो के बाद नेक्स्ट वनडे सीरीज में मचाएंगे धमाल

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम का लगातार फ्लॉप शो जारी है. टीम इंडिया को हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर बुरी हार मिली. इंडियन क्रिकेट टीम ने पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवा दी और उसे 4-0 से क्लीन स्वीप होना पड़ गया. इसके बाद टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली और उसे 1-2 से गंवा दिया. इस हार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी नहीं टाल पाए.

इस वनडे सीरीज में भारत के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद थे. इसके बावजूद टीम इंडिया को वनडे सीरीज गंवानी पड़ गई. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ये टीम इंडिया के अच्छे संकते नहीं हैं. टीम इंडिया ने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल में जगह बनाई थी, अपने घर में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. 

अब एक बार फिर से वनडे क्रिकेट टीम को मजबूती से प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया जैसी कंडिशन में हो रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को मजूबत खिलाड़ियों और बैटिंग लाइनअप की जरूरत है. इस सबके बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. इन खबरों की माने तो टीम इंडिया एक खिलाड़ी की वाइड कार्ड एंट्री होने वाली है. 

इस खिलाड़ी की होगी वाइड कार्ड एंट्री

ये खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. जो टीम इंडिया को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. ऋषभ पंत टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं. उनको वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है. पंत भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. उनको सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट में लगातार मौका मिल रहा है. 

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वो वनडे और टी20 में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम इंडिया के चयनकर्ता उनको टीम में वापसी का मौका देने वाले हैं. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत की भातीय क्रिकेट टीम की आने वाली वनडे सीरीज में वापसी होने वाली है, जिससे टीम इंडिया की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग मजबूत हो सके.

टीम इंडिया सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में ऋषभ पंत के पास खुद को साबित करने का मौका होगा. वो इस सीरीज में बल्ले और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हैं तो, उनको आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप का टिकट मिल सकता है. क्योंकि टीम इंडिया में अभी बदलाव और नए-नए विकल्प तलाशने का दौरा जारी है.

ऋषभ पंत का क्रिकेट करियर

प्रारूप मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
टेस्ट 50 87 5 3557 159* 43.40 4803 74.10 8 19 378 97
वनडे 31 27 1 871 125* 33.50 820 106.20 1 5 91 26
टी20 अंतरराष्ट्रीय 76 66 14 1209 65* 23.20 950 127.30 0 3 111 44

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में मिलेगा मौका या ये खिलाड़ी काट देगा उनका पत्ता

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून ने अपने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश शुरू हो गई है. पहाड़ों पर बारिश के चलते लगातार भूस्खलन हो रहा है. नदी-नाले उफान पर हैं. दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार से बारिश का दौर शुरू हो गया. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व के राज्यों में मानसून के सक्रिय बने रहने का अनुमान जताया है.

देश के 13 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार के लिए देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. यही नहीं कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते लगातार भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है.

 

इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी मंगलवार (21 जुलाई) को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं.

  • इनके अलावा 26 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्य शामिल है. जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
  • इसके साथ ही मौसम विभाग ने मछुआरों को भी चेतावनी दी है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में तेज हवाओं और खराब समुद्री परिस्थितियों के चलते वे समुद्र में न जाएं.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: मिक्स्ड जेंडर T20: AB डिविलियर्स और क्लाइव लॉयड के संग नया क्रिकेट युग की होगी शुरुआत

2026 में मिक्स्ड जेंडर टेस्ट T20 क्रिकेट का नया फॉर्मेट पेश किया गया है, जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ी एक साथ चार पारियों में खेलेंगे। AB डिविलियर्स, क्लाइव लॉयड और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज इससे जुड़े हैं। यह फॉर्मेट टेस्ट और T20 दोनों को बढ़ावा देगा। Tue, 21 Jul 2026 16:28:45 +0530

  Videos
See all

Delhi Protest Live | सड़क पर Rahul-Priyanka Gandhi..भयंकर बवाल | | Paper Leak | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T11:15:33+00:00

Supriya Sule Mallikarjun Kharge Viral Video : सुप्रिया सुले ने छुए खरगे के पैर | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T11:15:21+00:00

CJP Sansad March: CJP के प्रदर्शन पर Asaduddin Owaisi ने क्या बोल चौंकाया? #shorts #ytshorts #cjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T11:16:00+00:00

पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी...Firozabad में इनामी गैंगस्टर शाहरुख़ के पैर में लगी गोली | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T11:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers