'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'
मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता नवीन कस्तूरिया अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें वह एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो पेशे से स्कूल काउंसलर है, लेकिन निजी जिंदगी में अपनी छोटी बेटी के साथ रिश्ते को समझने और संभालने की कोशिश कर रहा है।
पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल मिश्रण पर सरकार ने अभी तक नहीं लिया कोई निर्णय : सुरेश गोपी
नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार ने पेट्रोल में मौजूदा 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल मिश्रण पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है और आने वाले समय में कोई भी फैसला वैज्ञानिक अध्ययन और पक्षकारों से चर्चा के बाद लिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को राज्य सभा में दी।






















