किसान दुर्गेश कुमार सिंह से जानें गन्ने की खेती के फायदे, लागत, मुनाफा और बीमारियों से बचाव के तरीके
गन्ने की खेती में मुनाफे और लागत की बात की जाए तो,एक बीघा गन्ने की खेती में बीज, खाद, जुताई, सिंचाई और कटाई मिलाकर लगभग 10,000 से 12,000 रुपये तक का खर्च आता है. अगर गन्ने की सही देखरेख की जाए, तो एक बीघे में लगभग 80 से 100 क्विंटल तक गन्ने पैदा हो सकती हैं. इस हिसाब से बाजार या मिल के रेट के हिसाब से इसे बेचने पर किसान को आराम से 30,000 से 35,000 रुपये तक की आमदनी हो जाती है. यानी लागत निकालकर प्रति बीघा करीब 20,000 से 25,000 रुपये तक का शुद्ध मुनाफा आसानी से कमाया जा सकता है और जो किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं उनका मुनाफा भी अधिक होता है.
300 साल पुराना बाजीराव पेशवा का किला हो रहा जर्जर, कभी अंग्रेजों के कब्जे में रहा, अब खंडहर बनने की कगार पर
खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे स्थित करीब सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक किला भी ऐसी ही एक विरासत है. कभी यह बाजीराव पेशवा की सत्ता और मराठा शासन का प्रतीक था, लेकिन अंग्रेजों के कब्जे के बाद इसकी पहचान पूरी तरह बदल गई. पेशवाओं की शान रहा है. यह किला पहले अंग्रेजों की सेंट्रल जेल बना, फिर होलकर शासन में भी जेल के रूप में उपयोग होता रहा है.


















