उमरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो पर भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रतिक्रिया, बोले- सार्वजनिक जीवन की गरिमा जरूरी
उमरिया में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। वायरल वीडियो में विजय कोल एक व्यक्ति के गले में हाथ डालकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।
वारयल वीडियो पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष
बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। आशुतोष अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह पुरानी संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में रहकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अहम जिम्मेदारियां निभाता है तो उसे सार्वजनिक उसे अपने सार्वजनिक आचरण का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंंने आगे कहा कि इस तरह के वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होना निंदनीय है और इससे सार्वजनिक जीवन की गरिमा पर सवाल खड़े होते हैं। इसके अलावा पार्टी नेताओं का कहना है कि सार्वजनिक पद पर रहने वाले व्यक्ति से लोगों की अपेक्षाएं अधिक होती हैं और उन्हें अपने आचरण को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।
हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। यह वीडियो कब का और किसने बनाया है? इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है। ऐसे में जो प्रतिक्रियाएं एवं खबरें सामने आ रहीं है वह केवल वायरल वीडियो के आधार पर निर्भर हैं। ऐसे में व्यक्तिगत रूप से वायरल वीडियो के संदर्भ में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।
वायरल वीडियो पर कांग्रेस से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
फिलहाल इस वायरल हुए वीडियो के बाद अभी तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल एवं अन्य पार्टी नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाओंं का दौर जारी है।
सिल्वर बिछिया की फैंसी डिजाइन, सिंधी तीज पर बीवी को दें सुहाग का तोहफा
Toe Ring For Sindhi Teej: सिंधी तीज पर पत्नी को दें खास सुहाग का तोहफा। यहां देखें सिल्वर बिछिया की फैंसी और लेटेस्ट डिजाइन, जिनमें फ्लोरल, मोर, स्टोन वर्क और कुंदन टच जैसे खूबसूरत पैटर्न शामिल हैं। ये ट्रेंडी बिछिया डिजाइन तीज के लिए परफेक्ट हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Asianetnews









