CBI की कार्रवाई, पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry and Dairying), कृषि भवन, नई दिल्ली का अधिकारी बनकर लोन आवेदकों से रिश्वत मांगने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. CBI की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB), देहरादून ने इस मामले में 29 जून 2026 को केस दर्ज किया था. शिकायत के अनुसार आरोपी खुद को कृषि भवन स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी बताकर 22.50 लाख रुपये के AHIDF (Animal Husbandry Infrastructure Development Fund) लोन को मंजूरी दिलाने के नाम पर 45,000 रुपये (लोन राशि का 2%) रिश्वत मांग रहा था.
शिकायतकर्ता उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील के लालपुर गांव में पोल्ट्री फार्म चलाता है और उसने Udyami Mitra (SIDBI) पोर्टल के माध्यम से AHIDF योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था. गिरफ्तार आरोपी प्रभु दयाल, जो खुद को 'ऋषि गुप्ता' बताकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी होने का झूठा दावा करता था.
CBI ने 29 जून को ट्रैप बिछाया था. आरोपी ने शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये रिश्वत UPI के जरिए QR कोड भेजकर मंगवाई. बैंक खाते और QR कोड की जानकारी के आधार पर CBI ने 30 जून को एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि वह मुख्य आरोपी नहीं था. इसके बाद से असली आरोपी फरार चल रहा था.
आरोपी के पास AHIDF लोन आवेदकों की जानकारी थी
जांच में पता चला कि आरोपी के पास AHIDF लोन आवेदकों की जानकारी थी. वह रोज बड़ी संख्या में आवेदकों को फोन कर लोन रिजेक्ट होने, दोबारा आवेदन करने या लोन मंजूर कराने के नाम पर रिश्वत मांगता था. आरोपी UPI के जरिए अन्य लोगों के खातों में पैसे मंगवाकर बाद में उन्हें दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था.
आवेदकों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई
मुख्य आरोपी की तलाश में CBI ने दिल्ली, आगरा और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी और डिजिटल जांच की. मोबाइल नंबरों के CDR, संदिग्ध बैंक खातों, IP एड्रेस, SIDBI और AHIDF अधिकारियों तथा लोन आवेदकों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई.
सर्विलांस और खुफिया जानकारी से पता चला
CBI की डिजिटल सर्विलांस और खुफिया जानकारी से पता चला कि आरोपी लगातार मोबाइल नंबर और ठिकाने बदल रहा था तथा आगरा, जयपुर और दिल्ली में छिपकर रह रहा था. 19 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव छोटा पूठा बिसराना, थाना-दौकी, तहसील फतेहाबाद, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) लौटा है. इसके बाद CBI ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को देहरादून की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा. CBI ने उसके आवास पर तलाशी लेकर कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है.
रणबीर कपूर-साई पल्लवी के बीच 10 साल का एज गैप, वाल्मीकि रामायण में बताया गया सीता से कितने बढ़े थे श्रीराम
नीतेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर कुछ खास लोगों को दिखाया गया. जिसने भी देखा सबने फिल्म की तारीफ की है. फिल्म में साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं, जबकि रणबीर कपूर राम बने हैं. आम लोगों के लिए 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा. फिल्म में सीता और राम का किरदार निभाने वाले साई और रणबीर की उम्र के बीच के अंतर ने लोगों का ध्यान खींचा है.



News Nation















