नरसिंहपुर में हाईवा के कुचलने से 4 दोस्तों की मौत:हाथीनाला वॉटरफॉल पिकनिक मनाने आए थे; जबलपुर-भोपाल NH किनारे सेल्फी ले रहे थे
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। सभी युवक जबलपुर जिले के रहने वाले थे।नरसिंहपुर-जबलपुर बॉर्डर पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। शाम करीब 7 बजे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 युवकों की रास्ते में मौत हो गई, जबकि जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 1 और युवक ने दम तोड़ दिया। नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि हादसे में राजेंद्र पटेल निवासी पावला की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर किया गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… रास्ते में तीन और युवकों ने तोड़ा दम शहपुरा थाना प्रभारी प्रतीक धुर्वे के मुताबिक, घायलों को जबलपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन शहपुरा पहुंचने से पहले ही 3 और युवकों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान वीरेंद्र पिता छोटेलाल लोधी (20), रापाल पिता नरवर सिंह लोधी (21), दोनों निवासी ग्राम पावला, तथा जयपाल पिता पंचम सिंह लोधी (30) निवासी बरपटी के रूप में हुई है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो और मौत हादसे में गंभीर रूप से घायल आकाश पिता कल्याण सिंह लोधी (24) और नीरज पिता मालक सिंह लोधी (25), दोनों निवासी बरपटी को बेहतर इलाज के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे सभी युवक पुलिस के मुताबिक, सभी युवक जबलपुर जिले के रहने वाले थे। नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। शाम को लौटते समय वे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे खड़े थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब तक वाहन की पहचान नहीं कर सकी है। सुआतला थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अन्य तकनीकी और स्थानीय सुरागों के आधार पर भी आरोपी वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
द ओडेसी के सामने निकली अल्फा और वेलकम टू द जंगल की हवा, नोलन की फिल्म ने कमाए 60 करोड़
Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडेसी को भारत में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। फिल्म ने अल्फा और वेलकम टू द जंगल से अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan




















