Responsive Scrollable Menu

ऋषभ पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए:गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, चोटिल चांदीमल की जगह दूसरे खिलाड़ी ने बैटिंग की; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही, वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। भारत ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया। जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बनाए हैं। दिन के पहले सेशन में फील्डिंग के दौरान दिनेश चांडीमल चोटिल हो गए। उनकी जगह पसिंदु सोरियाबोरियान बल्लेबाजी के लिए उतरे। चौथे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले मात्र दूसरे विकेटकीपर ऋषभ पंत टेस्ट 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। वे ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 138 सिक्स लगाए हैं। 2. पंत ने 4918 गेंद में 100 छक्के पूरे किए पंत टेस्ट में सबसे कम पारी और सबसे कम गेंद में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वे सिर्फ 89 पारी और 4,918 गेंद खेलकर इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 6,578 गेंद और 130 पारियों में 100 छक्के पूरे किए थे। 3. पंत छक्कों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के) दूसरे और रोहित शर्मा (88 छक्के) तीसरे स्थान पर हैं। यहां से मोमेंट्स… 1. चांडीमल कन्कशन हुए, उनकी जगह पसिंदु खेले चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दिनेश चांडीमल का सिर और कंधा जमीन से टकरा गया। जांच के बाद उन्हें आगे खेलने के लिए फिट नहीं माना गया। उनकी जगह पसिंदु सोरियाबोरियान कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। क्या होता है कन्कशन सब्स्टीट्यूट? कन्कशन सिर में लगी चोट को कहते हैं। क्रिकेट में गेंद हेलमेट या सिर पर लगने के बाद खिलाड़ी को चक्कर, सिरदर्द या बेहोशी जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में फिजियो और डॉक्टर खिलाड़ी की जांच करते हैं। अगर खिलाड़ी आगे खेलने के लिए फिट नहीं होता है, तो उसकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट उतारा जा सकता है। ICC के नियम के मुताबिक यह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की भूमिका के समान होना चाहिए। यानी बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज और गेंदबाज की जगह गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है। कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम 2019 में लागू हुआ था। 2. जडेजा की नो-बॉल पर धनंजय डी सिल्वा कैच हुए चौथे दिन रवींद्र जडेजा के ओवर में धनंजय डी सिल्वा का कैच फर्स्ट स्लिप में केएल राहुल ने पकड़ा और जडेजा ने विकेट का जश्न भी मनाया। लेकिन अंपायर ने गेंद को नो-बॉल डे दिया। रीप्ले में दिखा कि जडेजा का पैर बॉलिंग-क्रीज से बाहर था। -------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत मजबूत स्थिति में, श्रीलंका दूसरी पारी में-84/4; भारत ने 372 रन का टारगेट दिया श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के 84 रन पर 4 विकेट गिरा दिए हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

आ गया बच्चों वाला ChatGPT, टीनएजर को पढ़ाई में ऐसे करेगा मदद, होमवर्क भी पूरा कराएगा

OpenAI ने 13 से 17 साल के बच्चों के लिए खास ChatGPT Teen Experience लॉन्च किया है. इसमें पढ़ाई के लिए Study Mode, क्विज और Learning Visualizations जैसे फीचर मिलेंगे. AI सीधे होमवर्क करने के बजाय बच्चों को सवाल समझने और खुद हल करने में मदद करेगा.

Continue reading on the app

  Sports

मेरठः 75 साल के वीरपाल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं 100 से अधिक गोल्ड, आज भी फिटनेस बरकरार, जानें

मेरठ के वीरपाल सिंह 75 साल की उम्र में भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. वह युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं. बताते हैं कि बचपन में पहलवानी का शौक था. लेकिन जब कक्षा 7 में उन्होंने स्कूल में एडमिशन लिया. तब पीटीआई द्वारा उनकी खेल की दिशा बदलते हुए उन्हें रनिंग से संबंधित क्षेत्र में प्रेक्टिस करने के लिए कहा. इसके पश्चात उन्होंने इसी खेल में आगे बढ़ाने का फैसला लिया. वर्तमान समय में रनिंग से संबंधित क्षेत्र में ही दौड़ लगाकर मेडल ला रहे हैं. Wed, 19 Aug 2026 09:54:10 +0530

  Videos
See all

Live : Asim Munir के खिलाफ Pakistan में विरोध प्रदर्शन, देश छोड़कर भागा! | Balochistan | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:16:03+00:00

MP News | बृहस्पति कुंड में मचा बवाल! महिलाओं ने एक दूसरे को नोचा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers