कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और सतर्कता से काम लेने का है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें और जोखिम भरे निवेश से बचें। करियर में अनुशासन बनाए रखें, जबकि रिश्तों में शांत और स्पष्ट संवाद लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के लिए तनाव कम रखें और जल्दबाजी से बचें।
Japan Open 2026: भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को इतिहास रच दिया है। सिंधु ने टोक्यो में खेले गए जापान ओपन 2026 के फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर अपना पहला 'सुपर 750' खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही सिंधु ने अपने दो साल लंबे खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया है।
अकाने यामागुची पर दबदबा 31 वर्षीय सिंधु ने फाइनल मुकाबले में शानदार फॉर्म दिखाई। उन्होंने तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची के खिलाफ आक्रामक बैडमिंटन का प्रदर्शन किया। सिंधु ने अपनी आक्रामक रणनीति और अनुशासन का बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए यामागुची को 21-17, 21-17 के सीधे सेटों में पराजित किया।
Yessss!!! One can return this way too!!???? In 31 yr of age the Queen of ????????n ???? PV Sindhu has finally won her 1st S750 title???? at BWF WT after def. home fav Akane Yamaguchi in straight games & written a history becoming 1st Indian to conquer at #JapanOpen2026 in any discipline???? https://t.co/zFOHMkxItppic.twitter.com/faI4ez18cn
इतिहास रचने वाली पहली भारतीय जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पीवी सिंधु पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। यह उनकी करियर की बेहद अहम जीत है, क्योंकि 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का ताज पहनने के बाद, यह उनका सबसे बड़ा खिताब है।
खिताबी सूखे का अंत पीवी सिंधु के लिए यह जीत मनोवैज्ञानिक रूप से भी बहुत बड़ी है। इससे पहले उनका आखिरी खिताब 2024 में 'सैयद मोदी इंटरनेशनल' के रूप में आया था। पिछले दो सालों से वह एक बड़े टाइटल की तलाश में थीं, जिसे उन्होंने जापान ओपन के मंच पर शानदार अंदाज में पूरा किया है। सिंधु का यह प्रदर्शन उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।