Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत से सिर्फ इतने विकेट दूर भारत, चौथे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका पर मंडराया हार का संकट!

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 84 रन बना लिया है. टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का टागरेट रखा है. यानी श्रीलंका की टीम अभी 288 रनों से पीछे है. अब पांचने दिन श्रीलंका की टीम जीतने की कोशिश करेगी. जबकि टीम इंडिया 7 विकेट लेकर मैच को अपने नाम करना चाहेगी.

मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को जल्दी दिया पहला झटका

गॉल टेस्ट के चौथे दिन के दूसरे सेशन में टीम इंडिया 193 रनों पर सिमट गई. इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला, लेकिन बारिश रुकने के बाद तीसरे सेशन में श्रीलंका की पारी शुरू हुई. टीम के लिए निशान मदुशका और लाहिरू उदारा ने ओपनिंग की, लेकिन दोनों ओपनर्स श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके. श्रीलंका को 7वें ओवर में 13 के स्कोर पर निशान मदुशका के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 6 के निजी स्कोर पर उन्हें चलता किया.

इसके बाद अगले ही ओवर में इस टेस्ट मैच में धमाल मचाने वाले भारतीय टीम के युवा स्पिनर मानव सुथार ने 14 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया. उन्होंने पासिंदु सूरियाबंदारा को LBW आउट कर पवेलियन भेजा. पासिंदु सूरियाबंदारा खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक का शिकार बने. इसके बाद 21 के स्कोर पर भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया. उन्होंने कामेंदु मेंडिस को चलता किया. मेंडिस सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. 

Continue reading on the app

'होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका', ईरान से विवाद के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया नया नक्शा

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को कई महीने बीत गए हैं. आए दिन दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प होने के बाद सीजफायर हो गया. कुछ ही दिन शांति चलने के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर टूट गया. ईरान लगातार होर्मुज पर अपने कब्जे की बात कह रहा है, वहीं अमेरिका होर्मुज में लगातार नौसेना की नाकाबंदी किए हुए है. इसी बीच ट्रंप ने अभी तक का सबसे बड़ा एलान किया. 

राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' फ़ीड पर एक नई तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को "अमेरिका का नया इलाका" घोषित किया गया है.

  

यह ब्रेकिंग स्टोरी है, खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: पाकिस्तान को फिर बदलना पड़ा कप्तान, इंग्लैंड सीरीज से पहले मजबूरी में किया ऐलान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के शुरुआती मैच के लिए पाकिस्तान ने नए टेस्ट कप्तान का ऐलान किया है. Tue, 18 Aug 2026 21:18:51 +0530

  Videos
See all

UP News: Siddharthnagar में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, पुलिस-सपा विधायक में तीखी बहस! |Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T16:15:06+00:00

Nitish Kumar ने संजय झा से कहा- ‘ई सब लोगों से मिलिए’, वीडियो वायरल| #NitishKumar #Bihar #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T16:13:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers