उद्धव सेना के 6 बागी सांसद को राहत, शिंदे गुट में विलय को मिली आधिकारिक मान्यता
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में विलय को मान्यता मिली गई है. शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 ने 22 जून को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की घोषणा की थी. इन बागी सांसदों की लिस्ट में संजय देशमुख (यवतमाल), संजय जाधव (परभणी), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर-पूर्व), नागेश पाटिल-अष्टीकर (हिंगोली), ओमप्रकाश राजे निंबालकर (धाराशिव) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) के नाम शामिल हैं.
उद्धव ठाकरे गुट से अलग हुए छह सांसादों ने लोकसभा सचिवालय में एक औपचारिक आवेदन देकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में देकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने को मान्यता देने की मांग की. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय ने बागी सांसदों के आवेदन को मंजूरी दे दी. इस फैसले के बाद लोकसभा में इन छह सांसदों को औपचारिक रूप से शिंदे गुट का सदस्य माना जाएगा.
लोकसभा में यूबीटी के मात्र 3 सांसद ही बचे
इस फैसले के बाद संसद में शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना के प्रतिनिधित्व का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है. अब लोकसभा में यूबीटी के मात्र 3 सांसद ही बचे हैं. वहीं शिंदे सेना के सांसदों की संख्या 13 हो चुकी है. स्पीकर के इस फैसले को महाराष्ट्र की राजनीति में शिंदे गुट के लिए बड़ी जीत और उद्धव गुट के लिए बड़ा झटके की तरह देखा जा रहा है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नौ सांसद ने जीत दर्ज की थी. वहीं एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के 7 सांसद ने जीत दर्ज की थी.
HD Deve Gowda Wife Chennamma Passes Away : देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा! परिवार के सामने अस्पताल में ली अंतिम सांस
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं। निधन के समय पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौ




News Nation
IBC24
















