Viral video: जंतर-मंतर पर बड़ा घटनाक्रम! पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल क्यों ले गई?
जंतर-मंतर पर बड़ा घटनाक्रम! पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल क्यों ले गई? दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई। यह घटनाक्रम उनके आंदोलन के बीच सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आखिर उनकी तबीयत कैसी है, पुलिस उन्हें अस्पताल क्यों लेकर गई और आगे आंदोलन का क्या होगा? इस वीडियो में जानिए पूरे घटनाक्रम की अहम जानकारी और ताज़ा अपडेट।Raipur: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ-T, किराए के मकान से मिले श- व, इलाके में हड़कंप | CG
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मदनी चौक में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में साजिद अली, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार पत्नी और बच्चों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने तथा साजिद अली द्वारा फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24