भारत सहित एससीओ देशों ने सीमाओं की सुरक्षा स्थिति पर किया विचार-विमर्श
भारत सहित एससीओ देशों ने सीमाओं की सुरक्षा स्थिति पर किया विचार-विमर्शसोनम वांगचुक को हटाने के बाद CJP का बड़ा फैसला, जंतर मंतर पर छात्रों की भी जुटी भारी भीड़
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में जंतर मंतर पर नया अभियान शुरू हो गया है. दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जबरन हॉस्पिटल ले गई. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अहम फैसला लिया है. इसमें उनके समर्थन में कई वामपंथी छात्र संगठन उतर आए हैं. सभी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
सोनम वांगचुक की लगातार 20 दिनों से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को उस समय खत्म हो गई, जब दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई. उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने प्रदर्शन स्थल भी खाली कराया और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया. सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अब सीजेपी और वामपंथी छात्र संगठनों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
#WATCH | Delhi: The police took activist Sonam Wangchuk, who had been on a hunger strike at Jantar Mantar for the past 20 days, to the hospital
— ANI (@ANI) July 18, 2026
DCP New Delhi tweeted, "As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of… pic.twitter.com/o8HxPSzu0f
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) समेत कई वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्य शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की मांसपेशियों को खाने लगा उनका शरीर, भूख हड़ताल के 20वें दिन डॉक्टरों ने दी ये चेतावनी
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं. मैं सभी से अपील करता हूं कि पीछे न हटें. यह आंदोलन अब और बड़ा होगा. सभी लोग जंतर-मंतर पहुंचें. हमारा आंदोलन यहीं से आगे बढ़ेगा और 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च भी तय कार्यक्रम के अनुसार निकाला जाएगा.
क्या हैं मांगें?
नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगें रखीं. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल के 21वें दिन बिगड़ती तबीयत के कारण अस्पताल ले जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की पत्नी सफदरजंग अस्पताल पहुंची, हॉस्पिटल को दी ये सख्त हिदायत
IBC24
News Nation