Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के UPSC अभ्यर्थी हत्याकांड : 973 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; CCTV, DNA और फिंगरप्रिंट बने सबूत

Murder of UPSC aspirant in Delhi : दिल्ली में एक UPSC अभ्यर्थी की निर्मम हत्या, दुष्कर्म और लूट के मामले में पुलिस ने 973 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में पेश की है. इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए थे. चार्जशीट में CCTV फुटेज, DNA और फिंगरप्रिंट जैसे ठोस सबूत शामिल हैं.

The post दिल्ली के UPSC अभ्यर्थी हत्याकांड : 973 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; CCTV, DNA और फिंगरप्रिंट बने सबूत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

MEA Briefing : PoJK, China, West Asia, Bangladesh, Russia और US से संबंधित मुद्दों पर India ने दिया जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा, पड़ोसी देशों, पश्चिम एशिया के तनाव और रणनीतिक परियोजनाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भारत का स्पष्ट और बेबाक पक्ष रखा। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) पर भारत के दावे को दोहराने से लेकर पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा करने तक, विदेश मंत्रालय का संदेश साफ था कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के सवाल पर किसी तरह का भ्रम नहीं छोड़ना चाहता।

रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) को लेकर दोटूक शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और देश अपने संप्रभु अधिकारों पर पूरी तरह अडिग है।

इसे भी पढ़ें: Gulf Region में EAM Jaishankar का मिशन कामयाब, Energy Security और West Asia के हालातों पर हुई बड़ी चर्चा

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार किया। जायसवाल ने कहा कि इस बर्बर हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का दशकों पुराना रिकॉर्ड पूरी दुनिया के सामने है। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति के औजार के रूप में इस्तेमाल करता रहा है और उसकी भूमिका किसी से छिपी नहीं है।

पश्चिम एशिया में लगातार बिगड़ते हालात पर भी विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई। जायसवाल ने कहा कि भारत का हमेशा से स्पष्ट रुख रहा है कि किसी भी संघर्ष में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय समुद्री समुदाय के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बड़ी संख्या में भारतीय नाविक इस क्षेत्र में कार्यरत हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में जानकारी दी कि भारत और फारस की खाड़ी के बीच समुद्री व्यापार सामान्य रूप से जारी है तथा इस समय सात भारतीय ध्वज वाले जहाज इस क्षेत्र में परिचालन कर रहे हैं। तेल आयात के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के अनुरूप दुनिया के विभिन्न देशों से कच्चे तेल की खरीद करता है।

ईरान के चाबहार बंदरगाह को लेकर भी विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की। जायसवाल ने बताया कि अमेरिका द्वारा दी गई छूट (वेवर) पहले ही समाप्त हो चुकी है और इसके बाद भारत संबंधित पक्षों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहा है। हाल में बंदरगाह पर हमले की खबरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्टें सामने आई थीं, लेकिन जिस टर्मिनल का संचालन भारत करता है, उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।

इसके अलावा, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर उठे सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और जापान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। जापान की ई-20 ट्रेन श्रृंखला शुरुआती 2030 के दशक में उपलब्ध होगी क्योंकि उसका विकास अभी जारी है। ऐसे में दोनों देशों ने परियोजना में देरी से बचने के लिए शुरुआती चरण में भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन से परिचालन शुरू करने पर सहमति बनाई है। परियोजना का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और पहला खंड वर्ष 2027 में शुरू करने का लक्ष्य बरकरार है। विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस संदर्भ में जापान की ओर से कोई अलग प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है तथा सिग्नलिंग प्रणाली अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्थापित की जा रही है।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को औपचारिक अनुरोध प्राप्त हुआ है। फिलहाल इस पर कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के अनुरूप विचार किया जा रहा है और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समग्र संदेश यही रहा कि भारत सुरक्षा, संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अपने रुख को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है। चाहे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा हो, PoJK पर भारत का दावा, पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, चाबहार बंदरगाह का रणनीतिक महत्व या फिर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना—सरकार ने हर मोर्चे पर यह संकेत दिया कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं और हर कदम उसी दृष्टि से उठाया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup: लियोनल मेसी नहीं, अर्जेंटीना के चैंपियन बनने की गारंटी ये खिलाड़ी, कभी नहीं हारा मैच

अर्जेंटीना की सफलता में सबसे बड़ा योगदान लियोनल मेसी का है, जो टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल और असिस्ट हासिल कर रहे हैं. लेकिन टीम में ही मौजूद एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसके प्लेइंग-11 में रहते हुए अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं गंवाया Fri, 17 Jul 2026 23:23:27 +0530

  Videos
See all

ढाबे पर बड़ा हादसा, ट्रक ने मचाई तबाही! #palinews #viralvideo #roadaccident #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-17T19:26:06+00:00

Sufyan Nadiadwala: बांद्रा में स्पॉट हुए सूफियान नाडियाडवाला #sufyannadiadwala #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-17T19:30:30+00:00

Is Andy Burnham the new UK prime minister? #AndyBurnham #UKPrimeMinister #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-17T19:30:19+00:00

Badrinath Temple Donation Theft Case: पूर्व अधिकारी Rajendra Chauhan Arrested | Badrinath Temple: #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-17T19:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers