स्वर्ग को देता टक्कर...बादलों को छूता उत्तराखंड का ये गांव, यहां न आना सबसे बड़ी भूल
Bageshwar News : समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर बसे बागेश्वर के लीती गांव की हरियाली, सीढ़ीनुमा खेत, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों के नजारे और यहां की सादगी देखते ही बनती है. लीती गांव पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है. मशहूर नामिक ग्लेशियर ट्रेक की शुरुआत भी इसी गांव से होती है. लक्ष्मण सिंह कोरंगा अपने घर पर ही होमस्टे चलाते हैं. लोकल 18 से वे कहते हैं कि सुबह-सुबह पक्षियों की चहचहाहट, खेतों में काम करते गांव वाले और चारों ओर फैली प्राकृतिक खूबसूरती आपके इस प्रवास को और भी यादगार बना देगी. मेहमानों को मंडुवे की रोटी, भट्ट की चुड़कानी, गहत की दाल, झंगोरे की खीर, आलू के गुटके और मौसमी हरी सब्जियां से तैयार खाना परोसा जाता है.
स्कूटी-बाइक बारिश में हो जाए बंद तो करें ये काम, मिनटों में दूर होगी परेशानी, मैकेनिक ने बताया सही तरीका
बरसात के मौसम में बाइक और स्कूटी को खुले में खड़ा करने से पानी इंजन, बैटरी और अन्य हिस्सों को प्रभावित कर सकता है. कई बार बारिश के बाद वाहन स्टार्ट होने में परेशानी आने लगती है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों को अपनाकर बाइक को दोबारा आसानी से स्टार्ट किया जा सकता है.

News18