Responsive Scrollable Menu

'कभी भी जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन':शिक्षा मंत्री बोले- घोषणा से ज्यादा वैकेंसी होगी; छात्रों के प्रदर्शन के बीच चिराग की सम्राट को चिट्‌ठी

दिल्ली और झारखंड के बाद अब बिहार के छात्रों ने शिक्षक भर्ती (TRE-4) और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र सत्याग्रह पर बैठे हैं। छात्र नेता ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करो नहीं तो शिक्षा मंत्री का आवास घेरेंगे। इसके बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी हो सकता है। हमने जितनी घोषणा की थी इस बार उससे ज्यादा वैकेंसी निकलेगी। इधर, छात्रों के प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी को चिट्‌ठी लिखकर असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली में गेस्ट टीचर को प्राथमिकता समेत 7 मांगें रखी हैं। पटना के गर्दनीबाग में सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। स्टूडेंट्स बैनर पोस्टर लेकर बैठे हैं। छात्रों ने कहा कि हमें 2 से 4 दिन के अंदर TRE-4 का नोटिफिकेशन चाहिए। हम लोग लॉलीपॉप नहीं लेंगे। छात्रों ने शिक्षा मंत्री को मिस्टेक तिवारी बताया। कहा कि उन्होंने इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं करने पर इस्तीफा देने की बात की थी। वो नोटिफिकेशन जारी नहीं कर पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें। इसके पहले वाले शिक्षा मंत्री भी TRE-4 के नोटिफिकेशन की बात करते रहे, लेकिन नोटिफिकेशन नहीं आया। शिक्षा मंत्री नोटिफिकेशन जारी करें या इस्तीफा दें। छात्र न्याय सत्याग्रह की 4 तस्वीरें देखिए… छात्र नेता बोले- 24 घंटे में नोटिफिकेशन जारी करो छात्र नेता दिलीप ने कहा कि बिहार के करोड़ों छात्रों को हितों को देखते हुए हम आज से धरने पर बैठ रहे हैं। 24 घंटे के अंदर TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। हम चाहते हैं कि ये परीक्षा एक बार में ली जाए। शिक्षा मंत्री ने कहते थे 25 जुलाई तक नोटिफिकेशन आ जाएगा। 24 घंटे में संशोधन कर देंगे। उनकी सब बातें झूठी हैं। ये शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग भी ठीक से नहीं कर पाए हैं। हम उन्हें 24 घंटे का वक्त दे रहे हैं इसके बाद उनके आवास का घेराव करेंगे। BPSC के विद्वान अधिकारी बोल रहे हैं कि TRE-4 में PT, MAINS होगा। कहा जा रहा पेपर लीक से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अरे BPSC के बेशर्मो...शर्म नहीं आती है। 66वीं, 67 वीं, 70 वीं का पेपर लीक हुआ। उसमें PT, MAINS इंटरव्यू होता था। हमें TRE-4 में PT, MAINS नहीं चाहिए। TRE-5 से इसे लागू करिए। क्यों कि TRE-4 में पहले ही बहुत देर हो चुकी है। लालू बोले- सरकार AK-47 से गोली चलवाती है तेजस्वी यादव कल यानी बुधवार को तेजस्वी यादव छात्रों की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकालने वाले हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा है कि समस्त छात्र-युवा शक्ति पेपरलीक, बदहाल शिक्षा प्रणाली, पक्षपातपूर्ण बहाली प्रक्रिया और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। लूट तंत्र से बनी सरकार मांगों को सुनने की बजाय AK-47 से गोलियां बरसाती है, यह अन्यायपूर्ण है। तानाशाही के खिलाफ सभी 19 अगस्त को पटना में एकजुट हो। JDU बोली- बिहारी में जितनी बहाली हुई, उतनी किसी राज्य में नहीं पटना में छात्र न्याय सत्याग्रह से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

Shatrughan Sinha का बड़ा दावा- बेटी Sonakshi की ट्रोलिंग के पीछे BJP IT सेल का हाथ, कहा- 'सब प्रायोजित है'

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने और लगातार की जा रही ट्रोलिंग को लेकर उनके पिता व दिग्गज अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा खुलकर सामने आए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया है कि सोनाक्षी पर होने वाले ऑनलाइन हमले स्वाभाविक या 'ऑर्गेनिक' नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे BJP IT सेल का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ट्रोलिंग हमेशा 'ऑर्गेनिक' (स्वाभाविक) नहीं होती।
 

इसे भी पढ़ें: Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज


सोनाक्षी, जो पहले भी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखती रही हैं, झारखंड में हालिया छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपनी चुप्पी को लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि सोनाक्षी ने कुछ दिन पहले ही झारखंड के छात्रों का "काफी मज़बूती से समर्थन" किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सोनाक्षी ने आलोचना से प्रभावित न होने का फैसला किया है।
 

इसे भी पढ़ें: 20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

 
ABP न्यूज़ के साथ बातचीत में, शत्रुघ्न सिन्हा ने उन लोगों को जवाब दिया जो अक्सर सोनाक्षी को ऑनलाइन ट्रोल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें निशाना बनाने वाले कई लोग पैसे लेकर ऐसा करते हैं और दावा किया कि BJP का IT सेल उनके खिलाफ ट्रोलिंग करवाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले स्वाभाविक नहीं होते और इन्हें ऐसे लोग करते हैं जिन्हें शायद यह भी समझ न हो कि वे क्या कह रहे हैं। सोनाक्षी के आलोचना का सामना करने के तरीके पर उन्होंने कहा, "लेकिन सोनाक्षी ने बहुत अच्छी बात कही कि मैं इसे देखती ही नहीं, ज़िंदगी में और भी बहुत कुछ है।"

सोनाक्षी इससे पहले CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी बात रखने के लिए सुर्खियों में रही थीं, जब उन्होंने अपने विचार साझा किए थे और सवाल उठाए थे। उन्होंने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का भी समर्थन किया था, जिसने उस समय सबका ध्यान खींचा था। हालांकि, झारखंड में हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनकी चुप्पी ने नए सवाल खड़े कर दिए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान सोनाक्षी के मुखर रुख से संकेत मिलता है कि वह राजनीति में आने पर विचार कर सकती हैं, तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं कह नहीं सकता, पहले मैं भी पूछता था।" फिर उन्होंने अपनी बेटी की तारीफ करते हुए कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि वह एक बेहद काबिल पिता की बेहद काबिल बेटी है।"

काम की बात करें तो, सोनाक्षी आखिरी बार OTT पर 'सिस्टम' (System) में दिखी थीं, जो एक लीगल ड्रामा है और जिसमें उन्होंने वकील की भूमिका निभाई थी। वह अगली बार 'दहाड़' (Dahaad) सीज़न 2 में नज़र आएंगी।
 
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

वनडे त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और टी-20 श्रृंखला... पाकिस्तान तो नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलने वाली है

Pakistan odi tri series: पाकिस्तानी टीम पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल चुका है. अब श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ ODI वनडे त्रिकोणीय सीरीज होने जा रही है. इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी हालांकि उससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है. Thu, 20 Aug 2026 07:23:52 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:10:06+00:00

US अब ईरान पर चारों तरफ से कसेगा आर्थिक शिकंजा? | Iran US War | Trump Vs Mojtaba | Breaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:17:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers