अधूरे राष्ट्रगीत विवाद पर खरगे ने कहा- 'अगर यह अपराध है तो गांधी-नेहरू और पटेल पर दर्ज करें केस'
Mallikarjun Kharge: पूरे देश भर में राष्ट्रगान को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस दौरान गौवा में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे की मौजूदगी में अधूरा राष्ट्रगीत गाया गया, जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ. अब इस मामले में मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया सामने आई है.
खर्गे ने कहा- 'गांधी जी के खिलाफ मामला दर्ज करें'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं, "मैंने वही 'वंदे मातरम' गाया है जो महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने गाया था. अगर इसे गाना अपराध है, तो वे पिछले 18 वर्षों से यह अपराध करते आ रहे हैं. अगर यह अपराध है, तो गांधी जी के खिलाफ मामला दर्ज करें. अगर यह अपराध है, तो नेहरू जी के खिलाफ मामला दर्ज करें. अगर यह अपराध है, तो वल्लभभाई पटेल के खिलाफ. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके जन्म से पहले ही कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर देश के लिए राष्ट्रीय गीत तय किए थे. ऐसा नहीं है कि आप जो भी कहें, वही राष्ट्रीय मानक बन जाए. कल कोई और सरकार सत्ता में आ सकती है; अगर वे कुछ कहते हैं, तो वही नियम बन जाता है. हमने तो बस उस परंपरा को जारी रखा है जो 90 वर्षों से चली आ रही है."
#WATCH | Panaji, Goa: Congress National President Mallikarjun Kharge says, "I sang the same 'Vande Mataram' that Mahatma Gandhi and Jawaharlal Nehru sang. If singing it is a crime, then they have been committing that crime for the past 18 years. If this is a crime, then file a… pic.twitter.com/4OswqAl09K
— ANI (@ANI) August 18, 2026
एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, "मैंने अपने सभी नेताओं को बुलाया और उनसे बात की. मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमें आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ना होगा. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे एक साथ खड़े रहेंगे और इस बार जीतेंगेय इसके बाद, मैंने उनसे मुलाकात की, उनकी चिंताओं को सुना और उनसे बातचीत की. मुझे खुशी है कि स्थानीय सरकार द्वारा हमें डराने-धमकाने और दबाने के प्रयासों के बावजूद, कांग्रेस नेता साहस के साथ एकजुट होकर काम कर रहे हैं - ये हथकंडे सफल नहीं होंगे. लोकतंत्र में, जब कोई सरकार सत्ता में आती है, तो उसे जिम्मेदारी से काम करना चाहिए; जब कोई दूसरी सरकार सत्ता संभालती है, तो उसे भी नियमों के दायरे में रहकर काम करना चाहिए. हमारी जनता शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव जीतने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह जरूर करेगी."
#WATCH | Panaji, Goa: Congress National President Mallikarjun Kharge says, "I called all our leaders and spoke with them; I emphasized that we must fight the upcoming election unitedly. They assured me that they would stand together and win this time. Subsequently, I met with… pic.twitter.com/Mp9uw8Qufh
— ANI (@ANI) August 18, 2026
ये भी पढ़ें: गोल्ड जीतकर अरिहा ने रचा इतिहास… टैलेंट है, सुविधाएं नहीं! एरोबिक जिम्नास्टिक्स में भारत को पहली बार एशियन गोल्ड
ये भी पढ़ें: कमर्शियल गाड़ी मालिकों की आ गई मौज, इलेक्ट्रिक, सीएनजी और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र 5 साल बढ़ाने की तैयारी
कैटरीना संग रिश्ते पर विक्की कौशल की सोच, खुशहाल शादी के लिए बताए 3 जरूरी मंत्र
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं और दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। विक्की कौशल का मानना है कि शादी अरेंज हो या लव, दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की फीलिंग और अलग पर्सनालिटी की रेस्पेक्ट करनी चाहिए। आपसी समझ और तालमेल के साथ छोटी-छोटी बातें शादी को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने में मदद करती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol








