Responsive Scrollable Menu

DPL में अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर गेंद लगी:ICU में भर्ती, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान मैदानी अंपायर धर्मेश भारद्वाज चोटिल हो गए। न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा के तेज स्ट्रेट शॉट से गेंद उनके चेहरे पर लगी। वे मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया। 18वें ओवर में लगी गेंद न्यू दिल्ली टाइगर्स 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के गेंदबाज आशीष मीना के ओवर में लक्ष्य थरेजा ने स्ट्रेट ड्राइव खेली। गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर जा लगी। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। गेंद लगते ही भारद्वाज मैदान पर गिर पड़े। मेडिकल टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें ICU में रखा है। इससे पहले भी चोटिल हो चुके हैं भारद्वाज धर्मेश भारद्वाज इससे पहले DPL के एक मैच में कंधे पर गेंद लगने से चोटिल हुए थे। अब दोबारा चोट लगने के बाद अंपायरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राइडर्स ने 192 रन बनाए मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। मयंक रावत ने 40 रन की पारी खेली। न्यू दिल्ली टाइगर्स के ऋषभ शर्मा ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए। 156 रन पर ऑलआउट हुई टाइगर्स 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान हिम्मत सिंह ने 31 रन बनाए। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से आशीष मीना ने 32 रन देकर 3 विकेट और मयंक यादव ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए। राइडर्स ने मुकाबला 36 रन से जीत लिया। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं:17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है। 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं दिया गया हो। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। पूरी खबर

Continue reading on the app

तेज प्रताप यादव की बांसुरी पर थिरकी काजल राघवानी, फैंस बोले- लालू यादव की बहू बनने का है इरादा

जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री चर्चा में है. शो के प्रोमो में दोनों वृंदावन में साथ घूमते, डांस करते और कृष्ण भक्ति में रंगे नजर आए.

The post तेज प्रताप यादव की बांसुरी पर थिरकी काजल राघवानी, फैंस बोले- लालू यादव की बहू बनने का है इरादा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और टी-20 श्रृंखला... पाकिस्तान तो नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलने वाली है

Pakistan odi tri series: पाकिस्तानी टीम पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल चुका है. अब श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ ODI वनडे त्रिकोणीय सीरीज होने जा रही है. इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी हालांकि उससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है. Thu, 20 Aug 2026 07:23:52 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:10:06+00:00

US अब ईरान पर चारों तरफ से कसेगा आर्थिक शिकंजा? | Iran US War | Trump Vs Mojtaba | Breaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:17:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers