'अब सब कुछ क्लियर हो गया...' विराट और गंभीर के रिश्ते पर कोच ने की पूरी तस्वीर साफ, खुद सामने आकर बताई पूरी बात
Virat Kohli and Gautam Gambhir : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने जीता था और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीता है. इसके साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. अब इस सीरीज का अंतिम और तीसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं. इन खबरों के अनुसार विराट और गंभीर एक दूसरे से बात नहीं करते हैं. ये दोनों ड्रेसिंग रूम में और प्रैक्टिस सेशन में एक दूसरे के साथ बातचीत नहीं करते हैं.
कहां से आईं विराट और गंभीर की अनबन की खबरें
ये सारी खबरें तब सामने आई थीं, जब विराट कोहली को अभ्यास सत्र के दौरान गौतम गंभीर ने बारीकी से नोटिस किया था. इसके बाद गौतम गंभीर ने नहीं बल्कि सितांशु कोटक ने विराट कोहली से उनकी बल्लेबाजी को लेकर लंबी चर्चा की थी. उसके बाद कहा गया कि, विराट और गंभीर आपस में बात नहीं कर रहे हैं.
“Is Gautam Gambhir putting Virat Kohli under pressure? During yesterday’s practice session, Gambhir was standing right beside Virat Kohli’s net, closely watching him. Virat and Gambhir haven’t spoken for a long time. Virat played a couple of awkward shots and then got clean… pic.twitter.com/An7tZBFTMK
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) July 14, 2026
अब इन सभी खबरों पर खुद सामने आकर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट कोहली और गौतम गंभीर के आपस में बात नहीं करने की बातों को अफवाह बताया है. उन्होंने इस पूरे मामले की सच्चाई पर बड़ा बायन दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Batting Coach Sitanshu Kotak on Virat Kohli and Gautam Gambhir:
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) July 17, 2026
“Virat Kohli and Gautam Gambhir have talked about 10 times today - I don't think they need a bridge to talk each other.” pic.twitter.com/J0LrX8SwZG
कोटक का विराट-गंभीर पर बड़ा बयान
सितांशू कोटक ने कहा कि, 'विराट और गौतम ने 10 बार बात कर ली होगी. मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी पुल की जरूरत है. विराट बल्लेबाजी पर जाने से पहले कई चीजों को लेकर बात करते हैं. ईमानदारी से कहूं तो एक बल्लेबाजी कोच के नाते मैंने अभी तक जो देखा है वो ये है कि वह कुछ महसूस नहीं करते हैं और न ही कुछ देखते हैं. उनके जैसे बल्लेबाजों को छेड़ना नहीं चाहिए. नेट्स पर हम बात कर रहे थे और इसके बाद ये अफवाहें सामने आईं, मुझे नहीं पता कि कहां से आईं हैं'.
???? DON'T DISTURB VIRAT KOHLI - SITANSHU KOTAK ON VIRAT GAMBHIR RUMOURS ????
— Sam (@cricsam02) July 17, 2026
????️: Team India batting coach dismissed rumors of a rift between Virat & Gautam Gambhir, saying they still talk several times a day. He added that Virat only discussed a few pointspic.twitter.com/Am9Ohm7RYx
सितांशु कोटक की मानें तो गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच सब कुछ ठीक हैं. हालांकि गौतम गंभीर और विराट कोहली की तस्वीरें अक्सर सामने नहीं आती हैं. बाकी अन्य खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं. विराट कोहली ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि वो पहले वनडे में सिर्फ 5 रन बना पाए थे.
ये भी पढ़ें : जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कसा टीम इंडिया पर तंज, कहा - 'जो रूट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं'
आकांक्षा चमोला संग अनकंफर्टेबल फील करते हैं धीरज धूपर, एक्टर ने गौरव खन्ना की पत्नी को बताया 'Red Flag'
Dheeraj Dhoopar on Akanksha Chamola: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, ये काफी दिलचस्प होता जा रहा है. शो में आए दिन नए झगड़े देखने को मिलते हैं. अब इसका लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्टर धीरज धूपर ने आकांक्षा चमोला को रेड फ्लैग का टैग दिया. इतना ही नहीं धीरज ने ये तक कह दिया कि वो आकांक्षा की हरकतों से अनकंफर्टेबल फील करते हैं.
'लॉकअप 2' का नया प्रोमो आउट
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के जजमेंट डे से जुड़ा प्रोमो आउट हो गया है और ये सामने आते ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में दिखाया गया कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जनता की आवाज बनकर सो में एंटर करने वाले हैं और वो कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि जनता कुछ नए टैग लेकर आई है. वीडियो में रितेश देशमुख कहते हैं- 'सबसे खराब टैग, टूरिस्ट का.' वहीं श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ये टैग धीरज धूपर, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को देते हुए कहती हैं- 'ये लोग सच में शो में कुछ खास नहीं कर रहे हैं.'
आकांक्षा चमोला को रेड फ्लैग कहते हैं धीरज
इसके बाद प्रोमो में आगे देखने को मिलता है कि अर्जुन कपूर, धीरज धूपर से पूछते हैं कि आप आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) को क्या टैग देना चाहेंगे? इसपर धीरज धूपर जवाब देते हैं- 'रेड फ्लैग', धीरज ने अपनी बात का आगे समझाते हुए कहते हैं- 'आकांक्षा जिस तरह से कभी-कभी कुछ हरकतें करती हैं, उससे मैं अनकंफर्टेबल हो जाता हूं.' धीरज की बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट और आकांक्षा चमोला हैरान रह जाती हैं.
ये भी पढ़ें- 'किसी के साथ इंटीमेट नहीं होना, न लड़का, न लड़की', बाइसेक्सुअल के बाद अब आकांक्षा चमोला ने खुद को बताया 'एसेक्सुअल'
धीरज पर भड़कती हैं आकांक्षा
धीरज से रेड फ्लैग का टैग लेकर आकांक्षा चमोला भड़क जाती हैं और गुस्से में कहती हैं- 'ये ऐसा आ रहा है, जैसे मैं तुम्हें शारीरिक रूप से अनकंफर्टेबल महसूस करा रही हूं.' हालांकि ये तो बस प्रोमो में दिखाया गया है, लेकिन इसके बाद आखिर पूरा मामला क्या होता है, दोनों की बहस कहां तक पहुंचेगी ये तो शो स्ट्रीम होने के बाद ही पता चल पाएगा. लेकिन इस समय धीरज का गौराव खन्ना की पत्नी को इस तरह से अनकंफर्टेबल फील कराना कहने पर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.
हर्षद चोपड़ा की लगेगी क्लास
दूसरी ओर अपकमिंग एपिसोड में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की क्लास लगने वाली है. प्रोमो में देखने को मिलता है कि अर्जुन कपूरहर्षद चोपड़ा से पूछते हैं कि जनता जानना चाहती है कि वो आपको सच में देख रही है या फिर आपको कोई किरदार अदा करते हुए देख रही है. दरअसल, शो में हर्षद जिस तरह से एक्ट कर रहे हैं, लोगों को बाहर देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्टर रियल नहीं कर रहे हैं वो एक्टिंग कर रहे हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बारर 'जजमेंट डे' पर क्या धमाल होने वाला है.
ये भी पढ़ें- The Odyssey X Review: 'जहन में रहेगी, जरूर देखें...', क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' देख ऐसे रिव्यू दे रहे दर्शक

News Nation