Sade Sati Explained: शनि की साढ़ेसाती का नाम सुनते ही कई लोग घबरा जाते हैं. वर्तमान में कुंभ, मीन और मेष राशि वाले इसकी चपेट में हैं. लेकिन क्या यह अवधि हमेशा कष्टकारी होती है या इसके अच्छे फल भी मिलते हैं? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साढ़ेसाती का प्रभाव व्यक्ति के कर्मों और कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है. यह समय आत्मनिरीक्षण और सुधार का अवसर भी प्रदान करता है, जिससे कई बार अप्रत्याशित सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलते हैं.
प्रोविडेंस (गयाना) में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज की टीम एक समय बेहतर स्थिति में दिख रही थी, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स की लगातार दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी ने मेजबान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम एक समय एक विकेट पर 67 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। लेकिन इसके बाद उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 37.1 ओवर में सिर्फ 140 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके, जिनमें कीसी कार्टी ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। उनके अलावा अकीम ऑगस्ट और शिमरोन हेटमायर ने 26-26 रनों का योगदान दिया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले मैच में भी वेस्टइंडीज बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाने के बाद 138 रनों पर आउट हो गई थी।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन अनुशासन दिखाया। जेडन लेनोक्स ने 52 रन देकर चार विकेट झटके। इससे पहले पिछले मैच में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उनके साथ ही मिशेल सैंटनर ने 8.1 ओवर में केवल 15 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि माइकल ब्रैसवेल ने 33 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं।
जीत के लिए मिले 141 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 39.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और हेनरी निकोल्स (24) व विल यंग (23) ने पहले विकेट के लिए मजबूत नींव रखी। मध्यक्रम में डैरिल मिचेल ने 28 रनों की पारी खेली। अंत में कप्तान टॉम लैथम और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पांचवें विकेट के लिए 52 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। लैथम ने 53 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट 28 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे।