Responsive Scrollable Menu

शाहरुख खान के बंगले में घुसे 8 फीट लंबे दो सांप, 'मन्नत' की सीढ़ियों के नीचे से इस तरह किया रेस्क्यू: Video

Mannat Snake Rescue Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं. उनकी फिल्म को लेकर मीडिया में खबरें आती रहती हैं. हालांकि, इस बार शाहरुख अपनी फिल्म से अलग अपने बंगले को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उनके आलिशान मन्नत बंगले में बीते दिन दो सांप घुस गए. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों में डर और घबराहट फैल गई. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इन सापों की लंबाई करीब 8 फीट थी. बहरहाल, जब सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में पता चला कि मन्नत में सांप घुस गए हैं तो तुरंत उन्होंने रेस्क्यू टीम बुलाई और सांप को बाहर निकाला. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत के आंगन में सीढ़ियों के नीचे 8 फिट लंबा सांप कुंडली मारा बैठा हुआ दिखा था. हालांकि, गनीमत रही कि सांप जहरीला नहीं था, जांच के बाद पता चला कि वह धामन यानी इंडियन रैट स्नेक है, जो जहरीला नहीं होता. 

रेस्कयू टीम को किया गया फोन

जब सुरक्षा कर्मियों ने सीढ़ियों के नीचे सांप देखा तो उन्होंने तुरंत सांपों को रेस्क्यू करने वाले विक्की दुबे को रात करीब 8 बजे फोन किया. जिसके बाद वह पूरी तैयारी के साथ सांप को निकालने के लिए पहुंचे. साथ ही उन्होंने वन विभाग के राउंड ऑफिसर दीपक दादा गायकवाड़ और मुंबई रेंज ऑफिस, ठाणे के कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी दी. इसके बाद वह मौके पर पहुंचे.

कैसे किया गया रेस्क्यू

सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर विक्की दुबे ने 8 फीट लंबे धामन (इंडियन रैट स्नेक) को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया गया कि सांप को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं, दूसरा सांप इस दौरान बच गया और मन्नत से बाहर निकल गया. काफी तलाश के बावजूद उसे मौके पर नहीं पकड़ा जा सका. बताया गया कि सांप अपार्टमेंट के नीचे मिला था और उसे अधिकारियों को सौंप दिया गया. सामने आए वीडियो में सांप पकड़ने वाला व्यक्ति बेहद सावधानी से उसे संभालता नजर आया.

ये भी पढ़ें: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्‍या मारन की शादी की डेट फिक्स? जानिए कहां और कब लेंगे कपल सात फेरे

शाहरुख जल्द किंग फिल्म में आएंगे नजर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. जिसके लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं. आपको बता दें कि सुहाना इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की शुरुआत कर चुकी हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. वहीं, किंग की बात करें तो इसकी स्टोरी और ट्रीटमेंट 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' से इंस्पायर बताई जा रही है. 'किंग' में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत जैसे अहम कलाकार दिखाई देंगे. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीजो होगी.

ये भी पढ़ें: 'क्या यही सच्चा प्यार है, धोखा देने की...', गोविंदा-सुनीता के विवाद में कश्मीरा शाह की एंट्री, पोस्ट हुआ वायरल

Continue reading on the app

गोल्ड जीतकर अरिहा ने रचा इतिहास… टैलेंट है, सुविधाएं नहीं! एरोबिक जिम्नास्टिक्स में भारत को पहली बार एशियन गोल्ड

Ariha Pengambam: फिलीपींस में हुए एशियन गेम्स में मणिपुर की अरिहा पेनगम्बम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. अरिहा ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स की उस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता… जिसमें इससे पहले भारत कभी मेडल नहीं जीत पाया था. भारत के लिए ये सिर्फ एक गोल्ड मेडल नहीं… बल्कि उस खेल की पहचान की शुरुआत है… जिसे देश में बहुत कम लोग जानते हैं. लेकिन अरिहा के लिए गोल्ड मेडल तक का ये सफर कितना चुनौतीपूर्ण था पढ़िए हमारी इस खास रिपोर्ट में… 

गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

फिलीपींस एशियन गेम्स भारत की बेटी अरिहा पेनगम्बम ने ऐसा प्रदर्शन किया कि इतिहास बन गया. एरोबिक जिम्नास्टिक्स में भारत को पहली बार एशियन स्तर पर गोल्ड मेडल मिला और ये सिर्फ अरिहा की जीत नहीं थी, बल्कि उस खेल की जीत थी… जिसे भारत में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं और जैसे ही गोल्ड मेडल की घोषणा हुई… अरिहा की मेहनत का सबसे बड़ा ईनाम उनके सामने था.

आसान नहीं था गोल्ड का सफर

अरिहा पेनगम्बम के लिए इस गोल्ड तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. अरिहा ने बहुत कम उम्र से इसकी तैयारी शुरू कर दी थी. सिर्फ 10 साल की उम्र में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली अरिहा अब तक 15 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. बड़ा सवाल ये है कि जब भारत के खिलाड़ियों में इतना टैलेंट है… तो आज तक भारत को एरोबिक्स जिमनास्टिक्स की श्रेणी में गोल्ड मेडल क्यों नहीं मिला… जिसका जवाब खुद अरिहा ने दिया… 

आर्थिक तंगी और सुविधा के अभाव में प्रैक्टिस छोड़ देते हैं कई खिलाड़ी

इंडियन टीम के डेलिगेशन हेड इंद्रजीत सिंह राठौड़ के मुताबिक… इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में जिस तरह के फ्लोर और पोडियम पर खिलाड़ी प्रदर्शन करते हैं… भारत में वैसी सुविधाएं बेहद सीमित हैं. जहां इंटरनेशनल स्तर पर वुडन फ्लोरिंग वाले पोडियम पर खिलाड़ी अभ्यास और मुकाबला करते हैं… वहीं भारत में खिलाड़ियों को कई जगह रबर मैट पर ही प्रैक्टिस करनी पड़ती है.

लेकिन अरिहा जैसे और भी बहुत से खिलाड़ी हैं जो आर्थिक तंगी और सही इन्फ्रा ना मिलने के कारण बीच में ही प्रैक्टिस छोड़ देते हैं. खुद अरिहा ने बताया कि उनकी अपनी दो जूनियर खिलाड़ी सिर्फ आर्थिक परेशानी की वजह से एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकीं. अरिहा चाहती हैं कि खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप और आर्थिक मदद की योजनाएं शुरू हों… ताकि पैसों की कमी किसी खिलाड़ी के सपनों के रास्ते में न आए.

महज 22 साल की उम्र में अरिहा पेनगम्बम ने जो कर दिखाया है वो इतिहास में दर्ज जो चुका है. उनको मिला ये पदक सिर्फ एक गोल्ड मेडल नहीं है. ये उस हौसले की जीत है, जिसने सीमित सुविधाओं के बावजूद देश का नाम रोशन किया. अरिहा ने साबित कर दिया कि अगर जुनून हो, मेहनत हो और मौका मिले… तो भारत के खिलाड़ी किसी भी मंच पर तिरंगा लहरा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय, सहवाग और रोहित भी हासिल नहीं कर पाए थे ये मुकाम

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कुलदीप यादव से क्यों मुंह मोड़ रहे कप्तान गिल? प्लेइंग-11 में चुनकर भी नहीं दिया ‘काम’

IND vs SL Galle Test: गॉल टेस्ट मैच पर भारतीय टीम अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. स्पिनर्स ने अभी तक काफी शानदार खेल दिखाया है. लेकिन इस दौरान कुलदीप यादव का सबसे कम इस्तेमाल हुआ है. Tue, 18 Aug 2026 22:57:51 +0530

  Videos
See all

हापुड़ में शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, जेवर-कैश लेकर भागने का आरोप | #Hapur #Bride #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:08:37+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: कहां है वो मूर्ति जो श्री राम ने विभीषण को दी ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:07:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers