Murshidabad Train Accident: मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 छात्रों सहित 3 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन से ट्रेन टकरा गई. जिसमें कई छात्रों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, इसके अलावा कई छात्र घायल हैं. घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है, जो बरहमपुर पुलिस स्टेशन के कर्णसुबरना रेल फाटक के पास हुई है. सूत्रों के मुताबिक आज सुबह छोटे बच्चों को लेकर एक स्कूल वैन स्कूल जा रही थी. रेलवे फाटक बंद नहीं होने की वजह से वैन गुजरी, लेकिन तभी अचानक से ट्रेन आई और उसने स्कूल वैन को जोर से टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
घटना में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि अब तक एक्सीडेंट पर ऑफिशियल नहीं आया है. बताया जा रहा है छात्रों को लेकर स्कूल वैन घर जा रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी और जैसे ही स्कूल वैन उसे पार कर रही थी. तभी अचानक से आई निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके आई तस्वीरों में स्कूल वैन पूरी तरह से टूटी हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि पहले क्रॉसिंग गेट तब तक बंद था, जब तक अप-लाइन वाली ट्रेन गुजर नहं आई. लेकिन बाद में गेट खोल दिया गया. हालांकि, बगल की पटरी पर दूसरी ट्रेन के आने के बावजूद गेट को दोबारा बंद नहीं किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वजह से यह हादसा हुआ है.
तीन की मौत, दो छात्र शामिल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. ट्रेन की टक्कर से पूल कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो स्कूली छात्र शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल छात्रों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कसा टीम इंडिया पर तंज, कहा - 'जो रूट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं'
IND vs ENG : भारत को इंग्लैंड के हाथों दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच बीते गुरुवार को दूसरा वनडे मैच खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 10 विकेट खोकर 233 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 44.1 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने 35 बॉल बाकी रहते हुए 4 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया.
इस जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने बयान बयान दिया है. उन्होंने अपने इस बयान पर टीम इंडिया पर इनडायरेक्टली तंज कसा है, इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट के बारे में बड़ी बात बोली है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
An efficient chase by England has secured them a comprehensive victory over India in the second ODI ????
— ICC (@ICC) July 16, 2026
Full scorecard ???? https://t.co/wvBFKkqFCE pic.twitter.com/s8vX4GDERv
टीम इंडिया की हार पर हैरी ब्रुक ने दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि, 'हम अभी भी सीरीज में हैं, इसलिए रविवार का इंतजार कर रहे हैं. मुझे लगा कि यह एक बेहतरीन प्रयास था. 30 ओवर के बाद उनका स्कोर 3 विकेट पर 180 रन था और लग रहा था कि एक बड़ा स्कोर बनेगा. ऐसे कुछ अच्छे समय थे जब सैम और जैक एक साथ गेंदबाजी कर रहे थे. मुझे लगा कि उन्होंने दोनों छोरों को वास्तव में अच्छी तरह से पकड़ रखा है और फिर अंत में उन्हें 60 रन पर 7 विकेट आउट करना हैरान करने वाला था.
Harry Brook said, : “We are still in the series, looking forward to Sunday.” pic.twitter.com/SRIgyML73Q
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) July 16, 2026
जो रूट के लेकर हैरी ब्रुक ने बोली बड़ी बात
उन्होंने आगे कहा कि, 'हम इसी आधार पर एकादश का चयन करने का प्रयास कर रहे थे और किसी और दिन हमें एक और स्पिनर लाना पड़ सकता है. लेकिन आज हमने सोचा कि अतिरिक्त सीमर सही विकल्प है. जो रूट एक अभूतपूर्व खिलाड़ी हैं. आप चेंजिंग रूम में भी उससे बहुत कुछ सीख सकते हैं. वह एक महान व्यक्ति है और वह हमेशा तब उपस्थित होता है जब हमें उसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है. मुझे कुछ साल पहले खेली गई उनकी एक पारी याद है, जहां मुझे लगता है कि उन्होंने केवल तीन चौके लगाए थे और उन्होंने 100 रन बनाए थे, जो धमाकेदार थे'.
????????️ HARRY BROOK HAILS JOE ROOT'S ODI GREATNESS ????
— TheWicketReport (@WicketReport) July 17, 2026
"Definitely, yeah. He has been one of the best in the world for many years.
I can remember an innings he played a couple of years ago where he only hit three fours and still scored a hundred, which is remarkable.
He is a… pic.twitter.com/IoTn12FsfT
हैरी ब्रुक ने 2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग को लेकर किया खुलासा
हैरी ब्रुक ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बात करते हुए कहा कि, 'वास्तव में हम हर दिन को वैसे ही लेते हैं जैसे वह आता है. अगर हमें क्वालिफाई करना है तो क्वालिफाई करना ही होगा. लेकिन हम अब रविवार की ओर देख रहे हैं और देखेंगे कि वहां क्या परिस्थितियां हैं और उन्हें हराने की कोशिश करेंगे'.
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला लोकलटाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 3.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरे हैं.
ये भी पढ़ें : फिर बदल गई टाइमिंग! अब शाम 5.30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा तीसरा ODI मैच, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम

News Nation